सुबह जल्दी ऑफिस निकलने की भागदौड़ में जब आप नहाने के लिए शॉवर खोलते हैं और पानी की धार पहले जैसी तेज नहीं आती, बल्कि धीमी और अटकी-अटकी लगती है, तो यह बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। बहुत से लोग इसका सीधा कारण पाइप या शॉवर खराब होना मान लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता है। दरअसल, शॉवर में पानी कम आने की एक बड़ी वजह उसके छोटे-छोटे छेदों में जमी सफेद परत होती है। पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल धीरे-धीरे शॉवर के होल्स में जमा होते रहते हैं, जिससे कुछ छेद बंद हो जाते हैं और पानी की धार कमजोर या टेढ़ी-मेढ़ी आने लगती है। अक्सर घरों में हार्ड वॉटर आता है, जिसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है और यही मिनरल्स समय के साथ शॉवर के छेदों के आसपास जमने लगते हैं। शुरुआत में इसका पता आसानी से नहीं चलता, लेकिन धीरे-धीरे पानी का प्रेशर कम हो जाता है और कई बार कुछ छेदों से पानी तेज तथा कुछ से बिल्कुल भी नहीं निकलता। अगर लंबे समय तक सफाई न की जाए तो परत मोटी होती जाती है और शॉवर का प्रेशर पहले जैसा नहीं रहता। इस समस्या का आसान समाधान सिट्रिक एसिड है, जो किसी भी किराना, हार्डवेयर या क्लीनिंग प्रोडक्ट की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें करीब दो से तीन चम्मच सिट्रिक एसिड डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब अगर शॉवर आसानी से निकल सकता है तो उसे खोलकर इस घोल में तीस मिनट से एक घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद किसी पुराने टूथब्रश से शॉवर के छेदों को हल्के हाथ से रगड़ें, जिससे जमी हुई सफेद परत धीरे-धीरे निकलने लगेगी। आखिर में शॉवर को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर वापस लगा दें। अगर शॉवर पाइप से आसानी से नहीं निकलता है, तब भी इसे साफ किया जा सकता है। इसके लिए एक प्लास्टिक बैग में सिट्रिक एसिड और गुनगुने पानी का घोल तैयार करें और इस बैग को शॉवर के ऊपर इस तरह बांध दें कि उसके सभी छोटे छेद घोल में अच्छी तरह डूबे रहें। इसे भी करीब तीस मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें, फिर बैग हटाकर शॉवर को साफ पानी से अच्छी तरह चला दें। यदि परत बहुत ज्यादा जमी हुई हो तो पुराने टूथब्रश से हल्के हाथ से सफाई की जा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर घर में पानी हार्ड है तो शॉवर में मिनरल्स जल्दी जम सकते हैं, इसलिए महीने में कम से कम एक बार शॉवर के छेदों की जांच करके सफाई करना फायदेमंद हो सकता है। नहाने के बाद शॉवर पर जमा पानी पोंछना भी मदद कर सकता है। अगर किसी छेद से पानी कम निकल रहा है या धार इधर-उधर जा रही है तो इसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि शुरुआत में सफाई करने से जमी हुई परत ज्यादा मोटी होने से बच सकती है। अगर आपके इलाके में हार्ड वॉटर आता है तो वॉटर फिल्टर या एंटी-स्केलिंग सिस्टम लगाने के बारे में भी सोचा जा सकता है। इस तरीके की मदद से आप बिना प्लंबर को बुलाए आसानी से शॉवर की सफाई कर सकते हैं और उसकी धार को फिर से तेज कर सकते हैं।
नहाने से पहले पढ़ें! शॉवर की धीमी और टेढ़ी-मेढ़ी धार को बिना प्लंबर बुलाए तेज करने का आसान तरीका
सुबह जल्दी ऑफिस निकलने की भागदौड़ में जब आप नहाने के लिए शॉवर खोलते हैं और पानी की धार पहले जैसी तेज नहीं आती, बल्कि धीमी और अटकी-अटकी लगती है, तो यह बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। बहुत से लोग इसका सीधा
NRI Post Hindi Desk · 67 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

