बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता का विषय बन जाता है। बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग क्रीम्स न केवल बेहद महंगी होती हैं, बल्कि उनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में रसोई में मौजूद सुपरफूड अलसी के बीज और नींबू की मदद से घर पर ही पूरी तरह नेचुरल और विटामिन-सी से भरपूर कोलेजन जेल तैयार किया जा सकता है, जो त्वचा में कसाव लाकर जवां और चमकदार बनाने में मदद करता है। इस जेल को बनाने के लिए तीन से चार बड़े चम्मच अलसी के बीज, डेढ़ कप पानी, एक छोटा चम्मच ताजा नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, एक विटामिन-ई कैप्सूल और आधा छोटा चम्मच बादाम का तेल या ग्लिसरीन की जरूरत होती है। सबसे पहले एक पैन में डेढ़ कप पानी और अलसी के बीज डालकर मध्यम आंच पर सात से दस मिनट तक उबालना होता है और बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहना होता है, जब पानी गाढ़ा और जेल जैसा होने लगे तो गैस बंद कर दें। इस गर्म मिश्रण को तुरंत सूती साफ कपड़े या छरनी की मदद से कांच के बर्तन में छान लें, क्योंकि ठंडा होने पर यह बहुत गाढ़ा हो जाता है और निकलना मुश्किल हो जाता है। जब अलसी का यह पारदर्शी जेल हल्का गुनगुना या ठंडा हो जाए, तब इसमें ताजा नींबू का रस, एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल का तेल मिलाकर चम्मच या विस्क की सहायता से तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक यह स्मूथ और क्रीमी जेल के रूप में तैयार न हो जाए। तैयार जेल को किसी एयर-टाइट कांच की डिब्बी में भरकर फ्रिज में दस से पंद्रह दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को फेस वॉश से धोकर पोंछ लें, फिर जेल की थोड़ी सी मात्रा चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से दो मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें ताकि यह त्वचा की गहराई में समा जाए। इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और अगली सुबह सादे पानी से धो लें, तथा बेहतरीन परिणाम के लिए रोजाना इसका इस्तेमाल करें। यह घरेलू नुस्खा न केवल खर्च बचाता है, बल्कि केमिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है और त्वचा को प्राकृतिक रूप से पोषण देता है।
नींबू और अलसी से घर पर बनाएं नेचुरल कोलेजन जेल, 50 की उम्र में भी दिखेंगी 25 जैसी
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता का विषय बन जाता है। बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग क्रीम्स न केवल बेहद महंगी होती
NRI Post Hindi Desk · 28 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
