|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

नेतन्याहू का बड़ा बयान- ईरान ने नहीं सीखा सबक, शासन उखाड़ने का दिया निर्देश

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी इजरायल में इजरायली डिफेंस फोर्सेस के कैडेटों के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान ने अभी तक कोई सबक नहीं सीखा है और वह परमाणु हथियार वि

NRI Post Hindi Desk · 34 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नेतन्याहू का बड़ा बयान- ईरान ने नहीं सीखा सबक, शासन उखाड़ने का दिया निर्देश
📷 NRI Post Hindi Desk

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी इजरायल में इजरायली डिफेंस फोर्सेस के कैडेटों के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान ने अभी तक कोई सबक नहीं सीखा है और वह परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता दिवंगत आयतुल्ला अली खामेनेई के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया है, जिसके चलते ईरान एक बार फिर विनाशकारी हथियार बनाने का प्रयास कर रहा है। नेतन्याहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने का सिर्फ एक ही रास्ता है- ईरान के शासन को उखाड़ फेंकना, और यही निर्देश उन्होंने अपनी सेना, मोसाद और सुरक्षा एजेंसियों को दिए हैं। इसी बीच इजरायल की सेना ने बुधवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अमेरिका के संसदीय चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ब्रैड लैंडर को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। अधिकार समूहों के अनुसार वह और कई अन्य अमेरिकी, इजरायली व फलस्तीनी नागरिक जैतून की फसल की कटाई में हिस्सा ले रहे थे, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया, और यहूदी-अमेरिकी लैंडर ने एक्स पर एक पोस्ट में हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी थी। इसके अलावा इजरायल की सेना ने बुधवार को बताया कि उसने गाजा सिटी में हमास की नुखबा इकाई के आपरेटिव मूसा अब्द मोहम्मद हमूदा को मार गिराया है, जो 2025 में हुए उस हमले में शामिल था जिसमें 52वीं बटालियन के टैंक चालक दल के चार इजरायली सैनिकों की मौत हुई थी। आइडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हमूदा हमास के सैन्य विंग का सदस्य था और उसने इजरायली नागरिकों तथा आइडीएफ सैनिकों के खिलाफ हमले किए थे और हमास की सैन्य क्षमताओं को बहाल करने के लिए काम कर रहा था, जिसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया गया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!