|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

नेतन्याहू ने कहा- यह किसी को खत्म करने का हथियार, इजरायल में विधेयक पर सियासी तूफान

इजरायल की संसद नेसेट में इन दिनों एक विधेयक को लेकर सियासी तूफान मचा हुआ है। संसद में शुरुआती मतदान के बाद एक विधेयक पारित हो गया है, जिसमें किसी प्रधानमंत्री के कार्यकाल की समय-सीमा तय करने और यह निर

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नेतन्याहू ने कहा- यह किसी को खत्म करने का हथियार, इजरायल में विधेयक पर सियासी तूफान
📷 NRI Post Hindi Desk

इजरायल की संसद नेसेट में इन दिनों एक विधेयक को लेकर सियासी तूफान मचा हुआ है। संसद में शुरुआती मतदान के बाद एक विधेयक पारित हो गया है, जिसमें किसी प्रधानमंत्री के कार्यकाल की समय-सीमा तय करने और यह निर्धारित करने का प्रस्ताव है कि कौन व्यक्ति इस पद पर रह सकता है। इस विधेयक में बेसिक लॉ द गवर्नमेंट में संशोधन का प्रस्ताव है, जिसके तहत यह प्रावधान किया जाएगा कि जो व्यक्ति लगातार आठ वर्षों तक प्रधानमंत्री रह चुका है, वह सरकार से बाहर आठ साल की कूलिंग ऑफ पीरियड पूरी होने से पहले दोबारा इस पद पर नहीं लौट सकेगा। साथ ही इस विधेयक में आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद पर बने रहने से रोकने का भी प्रावधान किया गया है। इस विधेयक के पारित होने पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसकी जमकर आलोचना की है। नेतन्याहू का कहना है कि यह राजनीतिक रूप से किसी को खत्म करने का एक हथियार है और किसी भी लोकतांत्रिक देश में ऐसा कुछ नहीं होता, जबकि ईरान और उत्तर कोरिया जैसे मुल्कों में ऐसा जरूर होता है। इस बीच इजरायल की संसद में बुधवार को सात अक्टूबर दो हजार तेईस को हमास के हमले की स्वतंत्र जांच कराने के प्रस्ताव को शुरुआती मंजूरी मिल गई है, जिसका नेतन्याहू विरोध कर रहे हैं और यह मांग उनके विरोधियों ने की थी। बुधवार को हुआ मतदान इस कानून को पारित करने की प्रक्रिया के लिए जरूरी चार चरणों में पहला था और इस कानून के जरिए सरकारी जांच आयोग का गठन किया जाएगा, जो हमास हमले से पहले हुई सुरक्षा विफलताओं की जांच करेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने हुए चुनाव में संसदीय बहुमत खोने के बाद भी नेतन्याहू कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने हुए हैं, क्योंकि चुनाव में किसी भी दल या गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!