मां बनना हर महिला के लिए एक खास अनुभव होता है। प्रेग्नेंसी की खबर मिलने के साथ ही महिलाओं के मन में बच्चे के जन्म को लेकर कई सवाल आने लगते हैं, जिनमें सबसे आम सवाल यह होता है कि डिलीवरी नॉर्मल होगी या सिजेरियन। कई महिलाएं चाहती हैं कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल तरीके से हो, लेकिन इसके लिए सिर्फ आखिरी महीनों में तैयारी करना काफी नहीं है। प्रेग्नेंसी की शुरुआत से ही खानपान, वजन मेंटेन करना और एक्सरसाइज करना जरूरी है। हालांकि, यह समझना भी जरूरी है कि नॉर्मल डिलीवरी की कोई गारंटी नहीं होती और मां और बच्चे की सुरक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर सिजेरियन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। दिल्ली में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा ने इस बारे में बताया है कि सिजेरियन डिलीवरी एक बड़ी सर्जरी है, जिसमें पेट में चीरा लगाकर बच्चे को बाहर निकाला जाता है, जिसके बाद महिला को रिकवरी में अधिक समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि इसमें संक्रमण, ब्लीडिंग और आसपास के अंगों को चोट लगने का भी रिस्क होता है, इसलिए बिना मेडिकल जरूरत के सिजेरियन कराने से बचना चाहिए। लेकिन अगर बच्चे की स्थिति, प्लेसेंटा की समस्या या मां की सेहत के कारण डॉक्टर सिजेरियन की सलाह देते हैं, तो इसे टालना नहीं चाहिए। नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ाने के लिए कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं। अगर प्रेग्नेंसी में कोई रिस्क नहीं है और डॉक्टर ने मना नहीं किया है, तो रोजाना टहलना और हल्की एक्सरसाइज जरूर करें। प्रेग्नेंसी में जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए दो लोगों के लिए खाने के बजाय संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें। पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, जिससे शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बना रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है, और पानी के अलावा नारियल पानी भी पी सकते हैं। कई महिलाओं को लेबर पेन का डर सताता है और कई दूसरे कारणों से भी उनको मानसिक तनाव हो जाता है, ऐसे में ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और प्रीनेटल काउंसलिंग मददगार हो सकती है। इसके अलावा ऐसे अस्पताल में डिलीवरी की योजना बनाएं जहां अनुभवी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ हो और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध हो।
नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ाने के लिए अपनाएं ये जरूरी तरीके, डॉक्टर ने दिए अहम सुझाव
मां बनना हर महिला के लिए एक खास अनुभव होता है। प्रेग्नेंसी की खबर मिलने के साथ ही महिलाओं के मन में बच्चे के जन्म को लेकर कई सवाल आने लगते हैं, जिनमें सबसे आम सवाल यह होता है कि डिलीवरी नॉर्मल होगी या
NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


