भवन निर्माण के क्षेत्र में अब नौ इंच की परंपरागत ईंटों की जगह छह इंच के कंक्रीट ब्लॉक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। मेरठ आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की ओर से मोहन एंड एसोसिएट्स में बियोंद द ब्रिक विषय पर एक मासिक तकनीकी गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें विशेषज्ञों ने कंक्रीट ब्लॉक तकनीक के अनेक लाभों पर विस्तार से चर्चा की। सत्र में सीए सचिन गोविल ने बताया कि छह इंच के कंक्रीट ब्लॉक से दीवार बनाने पर अधिक कारपेट एरिया प्राप्त होता है, साथ ही निर्माण सामग्री की खपत भी कम होती है। इस तकनीक से निर्माण कार्य तेज गति से पूरा होता है और लागत में भी उल्लेखनीय बचत होती है, जिससे आम लोगों के लिए सपनों का घर बनाना सुलभ हो जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि कंक्रीट ब्लॉक का एकसमान आकार होने के कारण दीवारों की फिनिशिंग अधिक सटीक और बेहतर मिलती है। उपयुक्त सतह पर सीधे पीओपी फिनिशिंग करके प्लास्टर की आवश्यकता को कम किया जा सकता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। विशेषज्ञ ने बताया कि उचित गुणवत्ता और सही निर्माण तकनीक के साथ कंक्रीट ब्लॉक की दीवारें सीलन एवं दीमक से संबंधित समस्याओं के जोखिम को भी काफी हद तक कम कर सकती हैं। इसके अलावा इस तकनीक में सामग्री की बर्बादी कम होती है और यदि भविष्य में दीवार तोड़कर दोबारा प्रयोग करना पड़े तो कंक्रीट ब्लॉक ईंट की तुलना में अधिक आसानी से निकाले जा सकते हैं। गोष्ठी में यह भी बताया गया कि कंक्रीट ब्लॉक का निर्माण रोड़ी, रेत व सीमेंट से किया जाता है और अब ऊंचे भवनों में भी इसका प्रयोग किया जाने लगा है। इस तकनीकी गोष्ठी में आर्किटेक्ट डी. मोहन, जागेश, असीत बी. गुप्ता, मीनल अग्रवाल, क्षितिज गुप्ता, अनुज सिंह, ईशान गर्ग और अर्पित गौड़ उपस्थित रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि कंक्रीट ब्लॉक तकनीक आधुनिक भवन निर्माण का भविष्य है, जो न केवल अधिक जगह और मजबूती देती है, बल्कि निर्माण को तेज, सस्ता और टिकाऊ भी बनाती है।
नौ इंच की ईंट भूल जाएं, छह इंच के कंक्रीट ब्लॉक से बनेगा सपनों का घर, जानिए कैसे मिलेगा अधिक कारपेट एरिया
भवन निर्माण के क्षेत्र में अब नौ इंच की परंपरागत ईंटों की जगह छह इंच के कंक्रीट ब्लॉक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। मेरठ आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की ओर से मोहन एंड एसोसिएट्स में बियोंद द ब्रिक विषय पर एक
NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




