|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पंचकूला स्कूल मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, दो जेबीटी शिक्षिकाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में एक छोटी बच्ची के साथ हुई भयावह मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो जेबीटी शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निल

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पंचकूला स्कूल मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, दो जेबीटी शिक्षिकाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित
📷 NRI Post Hindi Desk

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में एक छोटी बच्ची के साथ हुई भयावह मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो जेबीटी शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षिकाओं के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं और निलंबन की अवधि के दौरान दोनों शिक्षिकाओं का मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबित की गई शिक्षिकाओं की पहचान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल परिसर में उस समय हुई जब तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने केजी में पढ़ने वाली बच्ची पर कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और इसके बाद गमला उठाकर उसे गंभीर चोट पहुंचाई। आरोप यह भी है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी छात्र नहीं रुका और उसे काफी देर तक घसीटता रहा तथा पत्थरों से हमला करता रहा, जिससे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे पहले अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। चंडीगढ़ के पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही बच्ची की हालत में अब सुधार हो रहा है और वह अपने माता-पिता के साथ है। बच्ची के माता-पिता ने उसका वीडियो जारी करते हुए देश भर के लोगों का आभार भी जताया है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!