|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पंजाब में आज से सप्ताह भर मौसम रहेगा साफ, पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरेगा पारा

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है, जिसके बाद राज्य में आज और पूरे सप्ताह मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार 22 अक्टूबर तक राज्य मे

NRI Post Hindi Desk · 39 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पंजाब में आज से सप्ताह भर मौसम रहेगा साफ, पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरेगा पारा
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है, जिसके बाद राज्य में आज और पूरे सप्ताह मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार 22 अक्टूबर तक राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। बारिश का दौर खत्म होने के बाद दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन पारा अभी भी सामान्य से 2.6 डिग्री कम बना हुआ है। वहीं रात के तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम में ये बदलाव पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते भी देखने को मिल रहा है, जहां से आने वाली ठंडी हवाएं राज्य के तापमान को प्रभावित करेंगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन पारा सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रूपनगर में दर्ज किया गया है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री, लुधियाना में 30.2 डिग्री, पटियाला में 30 डिग्री और बठिंडा में 30.5 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की उम्मीद है, जबकि उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर और पटियाला में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में यह 32-34 डिग्री तक रह सकता है। पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क बना रहेगा, ऐसे में किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!