|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पंजाब में ठंड ने दी दस्तक, करवाचौथ पर बारिश का येलो अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल

पश्चिमी विक्षोभ के असर के खत्म होने के बाद पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के चलते पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान जो पहले सामान्य से अधिक गर्म चल रहा था, अब सामान्य हो गया है, जब

NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पंजाब में ठंड ने दी दस्तक, करवाचौथ पर बारिश का येलो अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल
📷 NRI Post Hindi Desk

पश्चिमी विक्षोभ के असर के खत्म होने के बाद पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के चलते पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान जो पहले सामान्य से अधिक गर्म चल रहा था, अब सामान्य हो गया है, जबकि दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार रविवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई, हालांकि यह तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य का अधिकतम तापमान जो 34 से 36 डिग्री के बीच चल रहा था, उसमें भी गिरावट आई है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री भटिंडा में दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। लुधियाना में 30.6 डिग्री और पटियाला में 31.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, वहीं चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे यानी सोमवार और मंगलवार को राज्य में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा। इस दौरान न तो कोई अलर्ट जारी किया गया है और न ही बारिश के आसार बन रहे हैं। लेकिन 28 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके बाद राज्य में फिर बारिश होगी। इस दिन राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश को लेकर संभावनाएं बन रही हैं, जहां पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। करवाचौथ यानी 29 अक्टूबर के दिन पूरे राज्य में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगर पश्चिमी विक्षोभ का असर रात के समय देखने को मिलता है तो करवाचौथ के दिन चंद्रमा बादलों के पीछे छिप सकता है, जिससे व्रत रखने वालों को चांद देखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और चंद्रमा देखकर ही व्रत खोलती हैं। ऐसे में मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!