प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। 17 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग राज्यों में कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बीजेपी नेताओं से लेकर आम लोग तक खास अंदाज में पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं। राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी के जन्मदिन पर कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने त्यागराज स्टेडियम में महा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान पंकज सिंह ने खुद भी रक्तदान किया। रेखा गुप्ता और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी इस शिविर में रक्तदान कर अपना योगदान दिया। इसके अलावा रेखा गुप्ता ने जीटी करनाल रोड स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की और अंग दान का संकल्प भी लिया। पश्चिम बंगाल में बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पीएम मोदी की आदमकद मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को आसनसोल के मशहूर मूर्तिकार सुशांत राय ने बनाया है। प्रतिमा में पीएम मोदी पारंपरिक बंगाली पहनावे धोती और पंजाबी कुर्ते में नजर आ रहे हैं। यह वही पोशाक है, जिसे उन्होंने 2026 के बंगाल चुनाव जीत के बाद दिल्ली पार्टी मुख्यालय में पहने हुए देखा गया था। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विश्वकर्मा मंदिर पूजनोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने कहा कि बाबा गोरखनाथ की पवित्र भूमि से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई देता हूं और विश्वकर्मा मंदिर में प्रार्थना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना जल्द पूरा होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक सेवा संकल्प अभियान सेवा यात्रा की शुरुआत की गई। वाराणसी में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 76 वैदिक विद्वानों ने मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की। विद्वानों ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए मंत्रोच्चार के साथ प्रार्थना की। ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में भी पीएम मोदी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया, जिसमें संस्थान के लगभग 40 हजार आदिवासी छात्रों ने हिस्सा लिया और उन्होंने मिलकर पीएम मोदी के लिए दीया जलाया। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुस्लिम समुदाय ने केक काटकर और मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कुरान पढ़ा और उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ की। वहीं सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर पुरी बीच पर 25 फुट का सैंड आर्ट इंस्टॉलेशन बनाया, जिसके लिए उन्होंने दो हजार पांच सौ मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल किया। अपने आर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि इसका मैसेज आशीर्वाद का दीया है और भारत के कोने-कोने में लोग भगवान के सामने दीये जला रहे हैं तथा पीएम मोदी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम भी भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे।
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में जश्न, रक्तदान से लेकर मोम प्रतिमा तक कई कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। 17 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग राज्यों में कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बीजेपी नेताओं से लेकर आम लोग
NRI Post Hindi Desk · 68 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


