|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मछार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की पत्नी और माता-पिता से फोन पर बात की। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की

NRI Post Hindi Desk · 54 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मछार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना
📷 NRI Post Hindi Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की पत्नी और माता-पिता से फोन पर बात की। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की और कहा कि उनके साहस ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भारतीय मिशन उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड 1073 में बुधवार को बीच हवा में इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई थी। यह विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। इसी दौरान कॉकपिट में पायलटों के बीच विवाद हुआ और को-पायलट ने कैप्टन स्मित मछार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे क्रू और यात्रियों को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने में मदद मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मछार के साहस को सराहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने बेहद मुश्किल हालात में असाधारण बहादुरी और दृढ़ता दिखाई। पीएम ने उनकी बहादुरी को सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाला कदम बताया। घटना के बाद विमान ने सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग की। कैप्टन स्मित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों भारतीय मिशन स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और उनकी हर संभव मदद सुनिश्चित कर रहे हैं। इस घटना के बाद फ्लाईदुबई ने इजरायल आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें अस्थायी तौर पर रोक दी हैं। कंपनी ने कहा है कि संबंधित अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और जांच पूरी होने तक उड़ान सेवाएं सस्पेंड रहेंगी। कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी कार्यक्रम में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कल हुई घटना में कैप्टन स्मित ने जिस धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया, उसने देश को गौरव से भर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने स्मित के पिता भूपेंद्र भाई, माता गीता बहन और पत्नी सोनल से भी बात की। पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया आज स्मित पर गर्व कर रही है और देशवासियों से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!