|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मछार को सराहा, बोले- भारतीय पायलट ने टाली 9/11 जैसी त्रासदी

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में बीते दिन एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान भारत के एक बहादुर पायलट की ओर खींच लिया। इस उड़ान के कैप्टन स्मित मछार ने अद्भुत साहस, धैर्य और सूझ-

NRI Post Hindi Desk · 54 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मछार को सराहा, बोले- भारतीय पायलट ने टाली 9/11 जैसी त्रासदी
📷 NRI Post Hindi Desk

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में बीते दिन एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान भारत के एक बहादुर पायलट की ओर खींच लिया। इस उड़ान के कैप्टन स्मित मछार ने अद्भुत साहस, धैर्य और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई। घटना के दौरान कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त संकल्प दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना की और कहा कि उनकी वीरता से एक बड़ी त्रासदी टल गई। प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीएससी के सौ वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कल हुई घटना में भारत के कैप्टन स्मिथ ने अद्भुत धैर्य, सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया, और सचमुच जैसा कि आज इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी को होने से रोक दिया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि स्मित की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है और आज उन्होंने स्मित के पिता भूपेंद्र, उनकी मां गीता और उनकी पत्नी सोनल से भी बात की। उन्होंने बताया कि अभी स्मित का इलाज चल रहा है और आज पूरी दुनिया को उन पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्मित की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और स्मित को सलाम करें, जिन्होंने भारत का मान बढ़ाया है। इससे पहले आज गुरुवार सुबह भी प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कैप्टन स्मित को हीरो बताया था। उन्होंने लिखा था कि कैप्टन स्मित मछार एक हीरो हैं और बेहद खतरनाक हालात तथा गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। प्रधानमंत्री ने यह भी लिखा कि उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई, तथा भारत को कैप्टन मछार पर गर्व है और हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित की जमकर तारीफ की और कहा कि हमले का शिकार हुए पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने घायल होने के बावजूद जवाबी कार्रवाई की और 9/11 जैसी बड़ी तबाही होने से बचा लिया। इसके अलावा एक सोशल मीडिया पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा कि भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए उनका सलाम। इस प्रकार कैप्टन स्मित मछार की वीरता की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है और उनके साहस को हर ओर से सलाम मिल रहा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!