वैश्विक तेल और गैस संकट के बीच भारत दुनिया के लिए संकटमोचक बनकर उभरा है। अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते दुनियाभर में तेल-गैस की सप्लाई पर असर साफ दिखा है, जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका समेत अन्य देशों में खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम तक महंगाई का अटैक पड़ा है। खुद अमेरिका में डीजल की कीमतों ने बीते दिनों रिकॉर्ड हाई लेवल छू लिया। भारत पर भी इन तनावों का असर देखने को मिला, लेकिन मोदी सरकार के प्लान-बी के तहत आयात डेस्टिनेशन में विविधिता और देश में उत्पादन बढ़ाने जैसे कदमों से ये काफी कम रहा। सिर्फ इतना ही नहीं, वैश्विक तेल-गैस संकट के बीच भारत दूसरे देशों का सबसे बड़ा मददगार बनकर भी उभरा है। यूरोप से लेकर केन्या तक के लिए भारत डीजल का टॉप सप्लायर बना, तो वहीं अब पाकिस्तान का लगातार साथ दे रहे तुर्की की गाड़ी भी भारत के ही भरोसे आगे बढ़ रही है। पाकिस्तान का दोस्त माना जाने वाला तुर्की लंबे समय से अपनी डीजल जरूरतों के लिए रूस पर निर्भर था, लेकिन अब ये भारत के भरोसे है। दरअसल, रूसी क्रूड ऑयल पर तुर्की पूरी तरह से निर्भर रहा है। इसका अंदाजा सिर्फ इस आंकड़े से लगाया जा सकता है कि साल 2025 में तुर्की के कुल डीजल आयात का करीब 85 फीसदी अकेले रूस से ही आता था। हालांकि, इस साल 2026 में लगातार तुर्की को रूसी तेल की सप्लाई कम होने लगी। शुरुआत में प्रतिदिन 2 लाख बैरल से ज्यादा डीजल खरीदने वाले तुर्की का रूसी तेल आयात अगस्त 2026 तक घटकर सिर्फ 80 हजार बैरल प्रतिदिन रह गया, यानी देश के आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी सिर्फ 20 प्रतिशत रह गई। तेल संकट से जूझते तुर्की को रूस से सप्लाई घटने के बाद दूसरे सप्लायर तलाशने पड़े और हमेशा पाकिस्तान का साथ देते हुए नजर आते देश के लिए भारत सबसे बड़ा मददगार बनकर उभरा। अगस्त के आंकड़े देखें, तो भारत तुर्की का टॉप डीजल सप्लायर बना है। केप्लर के मुताबिक, रूस से झटका मिलने के बाद तुर्की ने भारत से रिकॉर्ड हर दिन 1.2 लाख बैरल से ज्यादा डीजल की खरीद की। एनर्जी एस्पेक्ट्स के मुताबिक, बीते महीने भारत से की गई तुर्की को डीजल सप्लाई अगस्त 2022 के बाद से सबसे बड़ी मासिक सप्लाई रही। भारत से सबसे ज्यादा रिफाइंड डीजल खरीदने वाले देशों की लिस्ट में पाकिस्तान का दोस्त तुर्की भले ही नया नाम हो, लेकिन भारत तमाम देशों के लिए संकटमोचक बना हुआ है। बात यूरोप की करें, तो यहां पर 60 प्रतिशत डीजल सप्लाई भारत से हो रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में वोर्टेक्सा के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया था कि रूसी निर्यात में मंदी और अमेरिकी शिपमेंट में कमजोरी आने के चलते अब भारत यूरोप को डीजल की आपूर्ति करने वाला एक प्रमुख देश बनकर उभरा है। अगस्त 2026 में बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य से होकर यूरोप जाने वाले जहाजों पर पहुंचे डीजल का लगभग 60 फीसदी हिस्सा भारतीय रिफाइनरों द्वारा सप्लाई किया गया। बीते महीने यूरोप जाने वाले प्रमुख शिपिंग रूट से लगभग 2,00,000 बैरल प्रतिदिन डीजल या गैसोलीन की आवाजाही हुई। यूरोप और तुर्की के साथ ही केन्या भी भारत के भरोसे चल रहा है। भारत खाड़ी देशों को पछाड़ते हुए पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या के लिए पेट्रोलियम उत्पादों का सबसे बड़ा सप्लायर बना है। बता दें कि केन्या लंबे समय से सरकारी सपोर्ट वाली डील्स के तहत ही पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल की खरीदारी करता रहा है। देश को सबसे ज्यादा सप्लाई मुख्य रूप से सऊदी अरामको, अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी और एमिरेट्स नेशनल ऑयल कंपनी जैसी कंपनियों से होती थी। लेकिन अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में तनाव और तेल-गैस की सप्लाई में रुकावटों के बाद केन्या में संकट बढ़ने लगा और उसे अपना फ्यूल सोर्स बदलने को मजबूर होना पड़ा। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच केन्या के लिए भी पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल के लिए भारत सबसे बड़ा सप्लायर बन
पाकिस्तान के दोस्त तुर्की की गाड़ी अब भारत के भरोसे, डीजल संकट में बना संकटमोचक
वैश्विक तेल और गैस संकट के बीच भारत दुनिया के लिए संकटमोचक बनकर उभरा है। अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते दुनियाभर में तेल-गैस की सप्लाई पर असर साफ दिखा है, जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश,
NRI Post Hindi Desk · 62 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





