|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पाकिस्तान में बैठे आतंकी हाफिज सईद को समन भेजेगा विदेश मंत्रालय, गैर-जमानती वारंट के बाद नई कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हाफिज सईद को अदालत का सम्मन भेजने जा रही है। लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख और पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को यह सम्मन विदेश मंत्रालय के माध्यम से भेजा

NRI Post Hindi Desk · 94 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पाकिस्तान में बैठे आतंकी हाफिज सईद को समन भेजेगा विदेश मंत्रालय, गैर-जमानती वारंट के बाद नई कार्रवाई
📷 NRI Post Hindi Desk

राष्ट्रीय जांच एजेंसी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हाफिज सईद को अदालत का सम्मन भेजने जा रही है। लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख और पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को यह सम्मन विदेश मंत्रालय के माध्यम से भेजा जाएगा। पहलगाम हमले के मामले में एनआईए ने हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर उसे आधिकारिक रूप से आरोपी बनाया है। इससे पहले जम्मू की एनआईए अदालत ने इसी मामले में हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कर रखा है। चूंकि हाफिज सईद पहलगाम हमले में आरोपी है, इसलिए ट्रायल में उपस्थित होने के लिए उसे अब अदालत का औपचारिक सम्मन भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की अनुपस्थिति में भी पहलगाम हमले का ट्रायल अदालत में शुरू किया जाएगा, जो बीएनएसएस-2023 की धारा 365 के तहत होगा, जिसे अनुपस्थिति में होने वाला ट्रायल कहा जाता है। यह हमला 22 अप्रैल 2025 को दोपहर के समय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र स्थित बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया था। इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई से यह साफ है कि भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। गौरतलब है कि इसी आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को एबेयंस में रखने का बड़ा फैसला किया था। पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने हाल ही में इस फैसले पर चिंता जताते हुए कहा था कि भारत अपनी भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर पानी को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत एक तटवर्ती देश है, जहां से नदियां बहकर पाकिस्तान पहुंचती हैं, और जरूरत पड़ने पर भारत पानी की आपूर्ति रोक सकता है। भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन बंद नहीं करता, तब तक संधि बहाल नहीं होगी। इस बीच, हाफिज सईद को भेजे जाने वाला सम्मन इस केस की अगली बड़ी कानूनी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसका परिणाम आने वाले दिनों में सामने आ सकता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!