|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पाकिस्तान में ब्रेड की कीमतों में दूसरी बार उछाल, आटा-गेहूं के बाद अब रोटी ने निकाले आंसू

पाकिस्तान में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। इस साल दूसरी बार ब्रेड की कीमतों में आठ से नौ प्रतिशत तक का तगड़ा उछाल आया है, जिससे आम आदमी की थाली से रोटी दूर होती जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया की

NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पाकिस्तान में ब्रेड की कीमतों में दूसरी बार उछाल, आटा-गेहूं के बाद अब रोटी ने निकाले आंसू
📷 NRI Post Hindi Desk

पाकिस्तान में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। इस साल दूसरी बार ब्रेड की कीमतों में आठ से नौ प्रतिशत तक का तगड़ा उछाल आया है, जिससे आम आदमी की थाली से रोटी दूर होती जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक नई कीमतों के अनुसार बड़ी, मीडियम और छोटी सादी ब्रेड की कीमत क्रमशः 270, 200 और 140 पाकिस्तानी रुपये कर दी गई है, जो पहले 240, 180 और 130 रुपये थी। ब्रान ब्रेड की कीमत 180 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी गई है, जबकि स्कूल बन की कीमत 25 रुपये पर स्थिर रखी गई है। इसके अलावा चार बर्गर बन के पैकेट की कीमत 130 रुपये से बढ़कर 140 रुपये हो गई है तथा रस्क के छोटे और बड़े पैकेट की कीमत क्रमशः 90 रुपये से बढ़कर 100 रुपये और 170 रुपये से बढ़कर 180 रुपये हो गई है। इससे पहले अप्रैल 2026 में भी करीब तीन साल बाद ब्रेड की कीमतों में वृद्धि की गई थी। ब्रेड निर्माताओं का कहना है कि बिजली, गैस, कच्चे माल और परिवहन लागत बढ़ने के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। पाकिस्तान के सेंसिटिव प्राइस इंडेक्स के अनुसार 3 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 20 किलोग्राम आटे के बैग की औसत कीमत 2,200 से 3,200 रुपये के बीच पहुंच गई, जो मार्च 2026 के अंत में 1,810 से 2,740 रुपये थी। इसी तरह 10 किलोग्राम गेहूं के बैग की कीमत 1,039 रुपये से बढ़कर 1,250 रुपये और महीन आटे की कीमत 137 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 155 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं का आरोप है कि खुले बाजार में गेहूं की कीमतों में तेजी के कारण आटा और उससे बने उत्पाद लगातार महंगे हो रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि सरकार समय पर बाजार को स्थिर करने के लिए 10 लाख टन गेहूं आयात करने का फैसला नहीं ले सकी, जिससे कीमतों पर नियंत्रण नहीं हो पाया। इस बीच गेहूं की कमी को दूर करने के लिए पाकिस्तान ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ने बुधवार को 7.5 लाख टन गेहूं आयात करने के लिए ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान पहले ही लोन और आर्थिक मदद के लिए चर्चा में रहता है, और अब आटा, रोटी व ब्रेड की महंगाई ने वहां की आम जनता की परेशानी और बढ़ा दी है। गेहूं के दाने-दाने को मोहताज हुए इस पड़ोसी देश में रोटी की कीमतों ने आंसू निकाल दिए हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!