आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉलीवुड की सबसे बड़ी पिक्चर साबित हुई, जिसने दुनियाभर में खूब पैसा कमाया। इसके दो पार्ट्स आए, जिसमें से ऑडियंस की पसंद पहला पार्ट रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह अक्षय खन्ना रहे, जिन्होंने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाकर सारी लाइमलाइट लूट ली। वो एक ही झटके में सबकी पसंद बन गए और लोगों को रणवीर सिंह की जगह मेन विलेन अक्षय से प्यार हो गया, क्योंकि उनका काम तारीफ के काबिल था। अक्षय खन्ना के रहमान डकैत वाले किरदार की चर्चा पिछले कई महीनों से चली आ रही है और हर किसी ने उन्हें लेकर बात की। हालांकि अक्षय के पास जब रहमान डकैत के रोल का ऑफर आया था, तब वो इसे करने में कंफर्टेबल नहीं थे। उन्हें पूरी कहानी सुनाई गई और उनका किरदार समझाया गया, तब जाकर एक्टर माने। इसके बारे में हाल ही में धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने शेखर सुमन के शो पर बात की। मुकेश छाबड़ा ने कहा कि वो अब ये बता सकते हैं कि दो से तीन बहुत बड़े स्टार्स ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। उन्हें लगा कि फिल्म में कई कलाकार हैं और डायरेक्टर ने पिछले सात साल से कोई फिल्म नहीं बनाई है, उनकी आखिरी फिल्म उरी थी। स्टार्स बहुत सारी चीजों का हिसाब-किताब लगाते हैं और जब कोई कलाकार दिल से सोचने के बजाय दिमाग से ज्यादा सोचने लगता है, तो वहीं दिक्कत शुरू हो जाती है। मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जब उन्होंने अक्षय खन्ना को कहानी सुनाई तो उन्होंने कहा कि पागल हो गया है क्या तू, मैं विलेन क्यों करूंगा। लेकिन सिर्फ पांच मिनट तक कहानी सुनने के बाद उन्होंने कहा कि फैंटास्टिक और उसी दिन फिल्म के लिए हां कर दी। मुकेश छाबड़ा को पता था कि अक्षय भाई इस किरदार में कमाल कर देंगे और उन्होंने आदित्य धर की लिखी कहानी में अपना भी टच जोड़ा। उन्हें सही समय पर सही स्क्रिप्ट और सही मौका मिला। मुकेश छाबड़ा आगे ये भी बताते हैं कि रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना को फिल्म में बहुत सपोर्ट किया। उनका रोल रहमान डकैत की परछाई जैसा था, मगर तब भी रणवीर ने बिना किसी परेशानी उस रोल को निभाया। मुकेश ने कहा कि अगर उनकी जगह कोई और एक्टर होता, तो वो इसे करने से पहले बहुत सोचता, लेकिन रणवीर को चूंकि फिल्म का सेकंड पार्ट मालूम था, इसलिए उन्होंने इस रोल को पूरी शिद्दत के साथ किया और खुद को डायरेक्टर के हवाले सौंप दिया। बात करें अक्षय खन्ना के वर्क फ्रंट की, तो वो तेलुगू फिल्म महाकाली में नजर आएंगे, जिसमें उनका रोल गुरू शुक्राचार्य का होगा। इसका टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसमें एक्टर को काफी पसंद किया गया।
'पागल है क्या', धुरंधर में विलेन बनने से हिचक रहे थे अक्षय खन्ना, फिर 5 मिनट में बदल गई थी कहानी
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉलीवुड की सबसे बड़ी पिक्चर साबित हुई, जिसने दुनियाभर में खूब पैसा कमाया। इसके दो पार्ट्स आए, जिसमें से ऑडियंस की पसंद पहला पार्ट रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह अक्षय खन्ना रहे, जिन
NRI Post Hindi Desk · 64 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
