|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का सख्त फैसला, अब यूपी सरकार के पास सिर्फ तीन महीने और दो विकल्प

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम और सख्त फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को साफ निर्देश दिया है कि तीन महीने के अंदर पंचायत चुन

NRI Post Hindi Desk · 41 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का सख्त फैसला, अब यूपी सरकार के पास सिर्फ तीन महीने और दो विकल्प
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम और सख्त फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को साफ निर्देश दिया है कि तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराए जाएं। कोर्ट के इस आदेश के बाद प्रदेश में चुनाव की तैयारियां तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फैसले के बाद अब यूपी सरकार के पास दो ही रास्ते बचे हैं। पहला विकल्प यह है कि सरकार हर हाल में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराए। दूसरा विकल्प यह है कि सरकार ऊपरी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाए। इसके अलावा यूपी सरकार कुछ समय बीतने के बाद यानी तीन महीने के पहले इसी कोर्ट में एक्सटेंशन पिटीशन भी फाइल कर सकती है, जिसमें वह पंचायत चुनाव के लिए कुछ और वक्त देने की गुजारिश कर सकती है। यूपी के पंचायत चुनाव में सबसे बड़ा पेंच ओबीसी आरक्षण तय करने की प्रक्रिया और इलाहाबाद हाईकोर्ट की उस पर उठी आपत्तियों में फंसा हुआ है। मतदाता सूची का काम पूरा होने के बावजूद आरक्षण पर कानूनी प्रक्रिया चुनाव की तारीख तय करने में बाधा बनी हुई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच ने तीन महीने का वक्त इसीलिए दिया है, ताकि ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट पर सरकार जल्द से जल्द फैसला ले और चुनाव कराए। पिछड़े वर्गों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पिछड़ेपन का आकलन करने के लिए आयोग बनाया गया था। हाईकोर्ट ने ओबीसी आयोग के सर्वे की व्यापकता और डेटा की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। दरअसल, अभी तक पंचायत चुनाव में सीटों के रिजर्वेशन पर फैसला नहीं हो पाया है कि कौन सी सीट ओबीसी के लिए रिजर्व होगी। जब तक ओबीसी आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं देता, तब तक सरकार इस चुनाव को नहीं करा सकती। इन तीन महीनों में ओबीसी आयोग की रिपोर्ट लागू कर चुनाव कराने होंगे।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!