|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पांच रुपये वेतन पर पढ़ाते थे लाल बहादुर शास्त्री, गुरुकुल में आज भी सहेजी है याद

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के ग्राम बिरालसी स्थित दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज का पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से गहरा जुड़ाव रहा है। देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले शास्त्री जी ने इस गुरुकु

NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पांच रुपये वेतन पर पढ़ाते थे लाल बहादुर शास्त्री, गुरुकुल में आज भी सहेजी है याद
📷 NRI Post Hindi Desk

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के ग्राम बिरालसी स्थित दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज का पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से गहरा जुड़ाव रहा है। देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले शास्त्री जी ने इस गुरुकुल में करीब दो वर्ष तक मात्र पांच रुपये मासिक वेतन पर विद्यार्थियों को शिक्षा दी थी। वे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ देशभक्ति, स्वदेशी, खादी और एकता का संदेश भी देते थे। गुरुकुल से उपप्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त प्रधान लोकेश कुमार पुंडीर ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री को संस्कृत पढ़ाने में विशेष रुचि थी और वे मृदुभाषी, सादगी पसंद तथा अनुशासनप्रिय शिक्षक थे। उस समय गुरुकुल में करीब पचपन ब्रह्मचारी अध्ययनरत थे। अध्यापन के बाद शास्त्री जी गुरुकुल की गायों को सोंटा लेकर जंगल में चराने भी जाते थे, इसी कारण उनकी पहचान सोंटा वाले मास्टर जी के रूप में भी थी। शास्त्री जी आर्यसमाज से जुड़े हुए थे और गुरुकुल में अध्यापन कार्य शुरू करने से पहले प्रतिदिन यज्ञशाला में हवन करते थे, आज भी गुरुकुल की यज्ञशाला में नियमित यज्ञ होता है। शास्त्री जी ने 1921 से 1923 के बीच ग्रामीण अंचल में स्वाधीनता की अलख जगाई और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ने के बाद उन्होंने शिक्षक का दायित्व छोड़ दिया। बाद में मालवीय और लाला लाजपत राय से जुड़े लोक सेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में उन्हें जिले की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम पर रुड़की के निकट पनियाला निवासी महात्मा सुमेर सिंह ने वर्ष 1905 में बिरालसी में गुरुकुल की स्थापना कराई थी। काशी विद्यापीठ से दर्शनशास्त्र में हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शास्त्री जी बिरालसी में पढ़ाने आए थे। वर्तमान में यहां दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज संचालित है, जहां आज भी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया जाता है। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी की यह विरासत आज भी गुरुकुल और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व का विषय है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!