|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पांच साल से तालाब में बिता रहा जिंदगी! जानिए इकबाल की रहस्यमयी बीमारी का सच और मुफ्त इलाज का दावा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रहने वाला 16 वर्षीय इकबाल पिछले पांच सालों से अपना अधिकांश समय तालाब के पानी में बिता रहा है। वह अपनी मर्जी से ऐसा नहीं कर रहा, बल्कि पानी से बाहर निकलते ही उसे शरीर मे

NRI Post Hindi Desk · 103 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रहने वाला 16 वर्षीय इकबाल पिछले पांच सालों से अपना अधिकांश समय तालाब के पानी में बिता रहा है। वह अपनी मर्जी से ऐसा नहीं कर रहा, बल्कि पानी से बाहर निकलते ही उसे शरीर में असहनीय जलन महसूस होती है। इकबाल का कहना है कि इस जलन से राहत पाने के लिए वह कभी पांच दिन तो कभी पूरे हफ्ते तक लगातार पानी में तैरता रहता है। वह अपनी इस समस्या को जादू-टोने का प्रभाव मानता है, लेकिन मेडिकल साइंस इससे इत्तेफाक नहीं रखती। अब गाजियाबाद के आरडीसी स्थित एक अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और प्रोफेसर बृजपाल त्यागी ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि इकबाल किसी जादू-टोने का शिकार नहीं है, बल्कि वह ‘एनहाइड्रोसिस’ नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी में शरीर के एक या कई हिस्सों में पसीना नहीं आता है, जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं हो पाता और अत्यधिक गर्मी पैदा हो जाती है। डॉक्टर त्यागी के अनुसार, आमतौर पर पसीने के जरिए शरीर की गर्मी बाहर निकलती है और शरीर ठंडा रहता है, लेकिन एनहाइड्रोसिस में त्वचा हमेशा सूखी रहती है और ठंडक का अहसास नहीं होता। गंभीर मामलों में मरीज को पूरे शरीर में लगातार जलन और दिल की धड़कन तेज होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। यही कारण है कि इकबाल को ठंडे पानी में जाते ही राहत मिलती है और वह घंटों वहीं बिता देता है। डॉक्टर त्यागी बताते हैं कि शुरुआत में जब इकबाल को जलन महसूस हुई होगी, तो उसने नहाकर राहत पाई होगी और धीरे-धीरे तालाब में रहना उसकी आदत बन गई। हालांकि, इतने लंबे समय तक पानी में रहने से उसे कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यह बीमारी जन्मजात हो सकती है या सोरायसिस, डायबिटीज या नसों को नुकसान पहुंचाने वाली बीमारियों के कारण भी विकसित हो सकती है। इसकी पुष्टि के लिए त्वचा की बायोप्सी जैसे परीक्षण किए जाते हैं। डॉक्टर त्यागी ने आगे बताया कि उन्होंने इकबाल के इलाज की पूरी योजना तैयार कर ली है और उसके परिवार से बातचीत चल रही है। वे इकबाल का पूरा इलाज अपने अस्पताल में बिल्कुल मुफ्त करेंगे, जहां हर विशेषज्ञ डॉक्टर अपने स्तर पर उसका उपचार करेगा। उन्हें उम्मीद है कि इकबाल जल्द ही उनके अस्पताल पहुंचेगा और सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उसका सफल इलाज संभव हो सकेगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!