अगले साल ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे समय में पंजाब कांग्रेस में सियासी उठापटक काफी दिनों से चल रही है। पार्टी में चल रही गुटबाजी के चलते ना ही प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और ना ही उनके धुर विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी झुकने के लिए तैयार थे, लिहाजा एक को तो जाना ही था। सूत्रों की मानें तो वडिंग ने इस्तीफा तो दे दिया है, लेकिन आगे की राह अभी आसान होने वाली नहीं है, क्योंकि अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नई रेस शुरू हो चुकी है। इस पद के लिए विजय इंदर सिंगला और परगट सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। विजय इंदर सिंगला कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हैं और 2009 से 2014 तक संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे हैं, इसके बाद 2017 से 2022 तक संगरूर से विधायक भी रहे। वहीं रेस में दूसरा नाम जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह का भी है, जो पंजाब के खेल मंत्री भी रह चुके हैं और राजनीति में आने से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान भी रहे हैं। उन्होंने 1992 और 1996 के ओलंपिक में कप्तानी की थी। सूत्रों के मुताबिक दरअसल कांग्रेस हाईकमान ऐसे नेता को पंजाब चुनाव में पार्टी की कमान सौंपना चाहती है जो बहुमत मिलने के हालात में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कोई विवाद ना खड़ा करे और आखिरी फैसला लेने का अधिकार वो पार्टी हाईकमान को ही दे। लेकिन इससे पहले कांग्रेस के लिए चुनौती बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने की है। दरअसल इस विवाद की शुरुआत तभी से हो गई थी जब कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव कमेटियों की घोषणा की थी और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग प्रदेश के अध्यक्ष बने रहे, इसी के बाद घमासान तेज हो गया और गुटबाजी खुलकर सामने आ गई।
पंजाब कांग्रेस में अध्यक्ष पद की रेस तेज, वडिंग के इस्तीफे के बाद कौन संभालेगा कमान?
अगले साल ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे समय में पंजाब कांग्रेस में सियासी उठापटक काफी दिनों से चल रही है। पार्टी में चल रही गुटबाजी के चलते ना ही प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और
NRI Post Hindi Desk · 54 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



