|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पंजाब कांग्रेस 2027 चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी, सचिन पायलट ने कहा- चुनाव से पहले नहीं होगा मुख्यमंत्री चेहरा घोषित

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने शनिवार को पार्टी की चुनावी रणनीति और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर स्थिति एक बार फिर स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 सामूह

NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पंजाब कांग्रेस 2027 चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी, सचिन पायलट ने कहा- चुनाव से पहले नहीं होगा मुख्यमंत्री चेहरा घोषित
📷 NRI Post Hindi Desk

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने शनिवार को पार्टी की चुनावी रणनीति और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर स्थिति एक बार फिर स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी और चुनाव से पहले किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जाएगा। पायलट ने कहा कि कांग्रेस की हमेशा से नीति रही है कि चुनाव सभी को साथ लेकर लड़ा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले जनता का जनादेश हासिल किया जाएगा और उसके बाद पार्टी के नेता मिलकर आगे की जिम्मेदारियां तय करेंगे। उनके इस बयान से साफ है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी एक नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर आगे करके चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी। पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में परगट सिंह की नियुक्ति के बाद पायलट का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से नेतृत्व और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अलग-अलग नेताओं के बीच गुटबाजी हावी है। पायलट इससे पहले भी चंडीगढ़ दौरे के दौरान कह चुके हैं कि पंजाब का चुनाव कांग्रेस हाईकमान और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में लड़ा जाएगा। पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह इसी हफ्ते चंडीगढ़ में पदभार संभालेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार यानी छह अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सचिन पायलट के अलावा पंजाब कांग्रेस के सभी नेता भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद ही राहुल गांधी का पंजाब दौरा को अंतिम रूप दिया जाएगा। पायलट के इस बयान को पार्टी की भीतरी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे यह संकेत मिलता है कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और सामूहिक नेतृत्व के जरिए चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नेतृत्व का यह रुख राज्य की सभी इकाइयों को एकजुट करने और गुटबाजी को कम करने की कोशिश का हिस्सा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संगठनात्मक बदलाव और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा भी तय की जाएगी, जिससे 2027 के चुनाव की तैयारियों को धार दी जा सके।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!