पंजाब पुलिस ने अपने ही एक इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा को गिरफ्तार कर लिया है. यह वही अधिकारी हैं, जिनका नाम कुछ समय पहले अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने एक कथित 4 लाख डॉलर (करीब 3.4 करोड़ रुपये) की रंगदारी से जुड़े मामले में लिया था. और पढ़ेंएफबीआई ने अपने आरोपों में कहा था कि इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा कथित तौर पर एक अंतरराष्ट्रीय रंगदारी गिरोह से जुड़े थे. एजेंसी का दावा था कि वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया समेत अन्य अपराधियों के साथ मिलकर अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के परिवारों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे.एफबीआई के अनुसार, इस कथित नेटवर्क के जरिए अमेरिका में रहने वाले लोगों को धमकियां देकर उनसे करीब 4 लाख डॉलर की रंगदारी वसूलने की कोशिश की गई. एजेंसी ने दावा किया था कि इस पूरे नेटवर्क में गैंगस्टरों के साथ कुछ स्थानीय सहयोगियों की भी भूमिका थी, जिनमें इंस्पेक्टर नागरा का नाम भी शामिल था.यह भी पढ़ें: बेटी देती रही पिता की लोकेशन, भांजे ने कार से कुचलकर कर दी हत्या, चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार Advertisement एफबीआई के खुलासे के बाद पंजाब पुलिस ने सबसे पहले नागरा को तांडा थाने के एसएचओ पद से हटा दिया था. उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया और पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई. जांच की जिम्मेदारी जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला को सौंपी गई. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य और सबूत सामने आए, जिनके आधार पर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की गिरफ्तारी की गई है.हालांकि, पंजाब पुलिस ने अभी यह सार्वजनिक नहीं किया है कि जांच में कौन-कौन से नए सबूत मिले हैं और इंस्पेक्टर के खिलाफ किन धाराओं में केस दर्ज किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.यह मामला इसलिए चर्चा में है, क्योंकि किसी भारतीय पुलिस अधिकारी का नाम सीधे अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की जांच में सामने आया था. इसके बाद पंजाब पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा और पहले तबादला हुआ, फिर विभागीय जांच शुरू हुई और अब गिरफ्तारी तक बात पहुंच गई. अब जांच में सामने आएगा कि कथित रंगदारी नेटवर्क कितना बड़ा था, इसमें और कौन-कौन शामिल था.---- समाप्त ---- ये भी देखें
पंजाब पुलिस ने अपने ही इंस्पेक्टर को किया अरेस्ट, FBI ने लिया था नाम
पंजाब पुलिस ने अपने ही एक इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा को गिरफ्तार कर लिया है. यह वही अधिकारी हैं, जिनका नाम कुछ समय पहले अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने एक कथित 4 लाख डॉलर (करीब 3.4 करोड़ रुपये) की रं
NRI Post Desk · 129 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




