|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पंजाब में ईडी का बड़ा एक्शन! नितिन गोहल पर FIR की मांग, सीएम ओएसडी से जुड़े गंभीर आरोप, डीजीपी ने मांगी कानूनी राय

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक पत्र ने पंजाब की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में भूचाल ला दिया है। ईडी ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को पत्र भेजकर निजी व्यक्ति नितिन गोहल और अन्य के खिला

NRI Post Hindi Desk · 99 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पंजाब में ईडी का बड़ा एक्शन! नितिन गोहल पर FIR की मांग, सीएम ओएसडी से जुड़े गंभीर आरोप, डीजीपी ने मांगी कानूनी राय
📷 NRI Post Hindi Desk

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक पत्र ने पंजाब की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में भूचाल ला दिया है। ईडी ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को पत्र भेजकर निजी व्यक्ति नितिन गोहल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एजेंसी का दावा है कि पीएमएलए के तहत की गई जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत संज्ञेय अपराध बनते हैं। ईडी के अनुसार, गोहल ने मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) राजबीर घुम्मण से अपने कथित संपर्क का इस्तेमाल सरकारी कामकाज को प्रभावित करने के लिए किया। आरोप है कि गोहल अधिकारियों के तबादलों, गोपनीय दस्तावेजों, हथियार लाइसेंस और सुरक्षा मंजूरी जैसे मामलों में बिचौलिये की भूमिका निभा रहा था। इसके बदले उसने राजबीर घुम्मण और उनके सहयोगियों के साथ मिलकर करीब दो करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय एकत्र करने का आरोप भी लगाया गया है। ईडी ने सात से दस मई के बीच गोहल, अजय सहगल और अन्य लोगों के परिसरों की तलाशी लेकर करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है। जांच में गोहल के मोबाइल से मिले 21 वाट्सऐप चैट को भी आधार बनाया गया है, जिसमें कथित तौर पर पुलिस, पंजाब सिविल सर्विसेज और गमाडा से जुड़े अधिकारियों के तबादलों का जिक्र है। ईडी ने फोर्टिफाइड चावल टेंडर, डीएसपी तबादलों और जमीन के उपयोग में बदलाव जैसे मामलों में सरकारी फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस पत्र के बाद डीजीपी ने ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) से उपलब्ध कानूनी रास्तों और ईडी के आरोपों पर विस्तृत राय मांगी है। पंजाब सरकार अब एफआईआर दर्ज करने और आगे की कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रही है, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है। नितिन गोहल ने ईडी के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि राजबीर घुम्मण उनके पुराने मित्र हैं और ईडी ने प्रशासनिक बातचीत को गलत संदर्भ में पेश किया है। उन्होंने नकदी वाली थैली और हवाला लेनदेन के आरोपों को भी निराधार बताया है। ईडी के पत्र से कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल समेत विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, जबकि सत्ता पक्ष मामले की कानूनी पेचीदगियों पर गौर कर रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!