|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पंजाब में मानसून की विदाई छह दिन लेट, फिर भी बारिश गायब; बठिंडा में पारा 37 डिग्री पर

पंजाब में इस वर्ष मानसून की विदाई में छह दिन की देरी दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर मानसून 25 सितंबर तक पंजाब से पूरी तरह विदा हो जाता है, लेकिन इस बार एक अक्टूबर तक भी मानसून पंजाब और हिमाचल प्रदेश के

NRI Post Hindi Desk · 54 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पंजाब में मानसून की विदाई छह दिन लेट, फिर भी बारिश गायब; बठिंडा में पारा 37 डिग्री पर
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाब में इस वर्ष मानसून की विदाई में छह दिन की देरी दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर मानसून 25 सितंबर तक पंजाब से पूरी तरह विदा हो जाता है, लेकिन इस बार एक अक्टूबर तक भी मानसून पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में अटका हुआ है। हालांकि मानसून की मौजूदगी के बावजूद प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ की ओर से जारी कृषि मौसम बुलेटिन के अनुसार पांच अक्टूबर तक पूरे पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और न ही बारिश का कोई अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दो से आठ अक्टूबर के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। बीते दिन वीरवार को भी राज्य के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम केंद्र चंडीगढ़ की ओर से जारी अधिकतम तापमान के आंकड़ों में पिछले चौबीस घंटे में औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले चौबीस घंटे की तुलना में 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। अमृतसर में 33.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। इसके अलावा लुधियाना में 34.0, पटियाला में 34.3, पठानकोट में 32.8, फिरोजपुर में 34.5 और मोहाली में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम के लगातार शुष्क रहने को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सामान्य सलाह जारी की है। किसानों को फसल की जरूरत और खेत में मौजूद नमी के अनुसार ही सिंचाई करने को कहा गया है। विशेषज्ञों ने खेतों में जरूरत से अधिक पानी लगाने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि ऐसा करने से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पांच अक्टूबर तक पंजाब में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है और इस दौरान किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मानसून की सामान्य विदाई 25 सितंबर मानी जाती है और मौसम विभाग की ओर से जारी मानसून वापसी मैप में भी सामान्यता 25 सितंबर का ही जिक्र है। इस हिसाब से पंजाब में मानसून की वापसी करीब छह दिन पीछे चल रही है, लेकिन यह कितने दिन और अटका रहेगा, इसका कोई अनुमान नहीं है और इसका प्रभाव बारिश के रूप में देखने को नहीं मिल रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!