|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पंजाब में ASI हरजीत सिंह हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर

पंजाब के अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हरजीत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी दीपक सिंह को मार गिराया गया है। अमृतस

NRI Post Hindi Desk · 66 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पंजाब में ASI हरजीत सिंह हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाब के अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हरजीत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी दीपक सिंह को मार गिराया गया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, एएसआई हरजीत सिंह की हत्या गुरुवार 18 सितंबर को अमृतसर के गेट हकीमा थाना क्षेत्र में हुई थी। दाना मंडी में ड्यूटी के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच में अमृतसर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल इनपुट, टावर-डंप एनालिसिस और लोकल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके आरोपी दीपक सिंह की पहचान की। शनिवार को नाका पॉइंट पर आरोपी दीपक सिंह ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी के पास से पुलिस ने 30-बोर की पिस्तौल, दो मैगज़ीन, 8 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक और संदिग्ध भाग निकला। मामले में मुख्यमंत्री ने एएसआई हरजीत सिंह के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। इसके साथ ही शहीद के परिवार को एचडीएफसी बैंक से 1 करोड़ रुपये का बीमा भुगतान कवर दिलाया जाएगा। बता दें कि गुरुवार 18 सितंबर को अमृतसर के गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई हरजीत सिंह देर रात अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उसी दौरान भगतांवाला इलाके के पास अज्ञात संदिग्धों ने अचानक उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से उन्होंने ड्यूटी के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से मृतक एएसआई के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!