|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पटना स्नातक और शिक्षक सीट पर आज मतदान, 36 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 99 हजार से अधिक मतदाता

पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान होगा, जिसमें कुल 36 प्रत्याशी मैदान में हैं और 99,302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके उनकी किस्मत का फैसला करेंगे। निर्वाचन को स्वत

NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पटना स्नातक और शिक्षक सीट पर आज मतदान, 36 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 99 हजार से अधिक मतदाता
📷 NRI Post Hindi Desk

पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान होगा, जिसमें कुल 36 प्रत्याशी मैदान में हैं और 99,302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके उनकी किस्मत का फैसला करेंगे। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गुरुवार को पटना जिले के बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर स्कूल स्थित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र से मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जहां मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने पटना, नालंदा एवं नवादा जिले के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा निर्वाचन से संबंधित किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पटना, नालंदा और नवादा जिलों में कुल 134 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 120 मूल और 14 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं, जबकि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीनों जिलों में कुल 80 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बाक्स एवं अन्य मतदान सामग्री निर्धारित प्रक्रिया के तहत बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटना में जमा कराई जाएगी। मतदान के दौरान मतदाता अपनी पसंद के अभ्यर्थी के पक्ष में अधिमान्यता अंकित करने के लिए मतदान पदाधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए आधिकारिक बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल करेंगे, क्योंकि किसी अन्य कलम से निशान लगाने पर मतपत्र अमान्य हो सकता है और मतदान के बाद पेन वापस लेना भी अनिवार्य होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा अन्य निर्वाचन संबंधी शिकायतों की सूचना, वीडियो एवं फोटो वॉट्सएप नंबर 8114593939 पर भेजी जा सकती है, साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति भी की गई है, जिनके मोबाइल नंबर पर संबंधित शिकायतों की जानकारी दी जा सकती है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!