|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पटना में बाढ़ का कहर: शहरी इलाकों में घुसा पानी, दियारा क्षेत्र तबाह, स्कूल की छत पर पनाह लेने को मजबूर लोग

बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ का खतरा अब सिर्फ दियारा क्षेत्रों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि शहरी इलाकों ने भी इसकी चपेट में आ गए हैं। गंगा, पुनपुन और दरधा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊप

NRI Post Hindi Desk · 82 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पटना में बाढ़ का कहर: शहरी इलाकों में घुसा पानी, दियारा क्षेत्र तबाह, स्कूल की छत पर पनाह लेने को मजबूर लोग
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ का खतरा अब सिर्फ दियारा क्षेत्रों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि शहरी इलाकों ने भी इसकी चपेट में आ गए हैं। गंगा, पुनपुन और दरधा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है, जिससे जिले के पश्चिम से पूर्व और दक्षिण से उत्तर तक व्यापक जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार दोपहर दो बजे दीघा में गंगा खतरे के निशान से 1.17 मीटर, गांधीघाट में 1.67 मीटर और हाथीदह में 1.32 मीटर ऊपर बह रही थी, और तीनों स्थानों पर जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसी तरह दक्षिणी पटना में पुनपुन नदी श्रीपालपुर में खतरे के निशान से 2.29 मीटर जबकि दरधा नदी कोल्हाचक में 3.07 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच चुकी है, जिससे निचले इलाकों में भारी तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। मोकामा का जंजीरा दियारा पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब चुका है, जहां सैकड़ों लोगों ने विस्थापित शिविरों और स्कूल की छतों पर शरण ली हुई है। कसहा दियारा में घरों में पानी घुसने के बाद नया कसहा से पुराना कसहा, सीतापुर और विजयगढ़ जाने वाली ग्रामीण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे आवागमन ठप हो गया है। बख्तियारपुर के कई दियारा पंचायतों के निचले घरों में भी पानी प्रवेश कर चुका है, जबकि पुनपुन-दरधा के उफान से गौरीचक बाजार सहित करीब तीन दर्जन गांव पानी से घिर गए हैं। संपर्क सड़कें टूटने के कारण इन क्षेत्रों में भोजन, चारा और रोजमर्रा के सामानों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पुनपुन नदी के छोटकी सैदपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां शौच के लिए गई दस वर्षीय बच्ची रीना कुमारी तेज बहाव में बह गई और उसकी मौत हो गई, जिसका शव ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद बरामद किया। फुलवारी प्रखंड में पुनपुन बांध से सटे चिहुंट, सकरैचा, मेहमानपुर, बकपुर और तारापुर समेत कई गांवों के लोग रातभर बांध की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गंगा का बढ़ता जलस्तर प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि तीन सितंबर को मनेर, दीघा और गांधीघाट सहित सभी मापक स्थलों पर जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर और लगातार बढ़ता हुआ दर्ज किया गया है। प्रशासन के अनुसार अकेले मोकामा में ही करीब दो सौ विस्थापित लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!