|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पटियाला के होटल-कैफे रेस्टोरेंट में चल रहा था देह व्यापार, लेडी इंस्पेक्टर की रेड, 15 गिरफ्तार

पटियाला जिले के थाना पातड़ां इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी करते हुए कुल 15 महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लेडी इंस्पेक्टर सरबजीत कौर और उनकी टीम

NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पटियाला के होटल-कैफे रेस्टोरेंट में चल रहा था देह व्यापार, लेडी इंस्पेक्टर की रेड, 15 गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

पटियाला जिले के थाना पातड़ां इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी करते हुए कुल 15 महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लेडी इंस्पेक्टर सरबजीत कौर और उनकी टीम ने अंजाम दी। पुलिस के मुताबिक पातड़ां में होटल और कैफे रेस्टोरेंट की आड़ में पिछले कई महीनों से बड़े स्तर पर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने यह रेड की। गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 25 से लेकर 50 साल तक बताई जा रही है और इनमें से कई लोग पहले भी आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनका रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है। थाना पातड़ां प्रभारी साहिब सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद आगे की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में यह चार्ज संभाला था और उसके बाद से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पहली छापेमारी पातड़ां में बस स्टैंड के नजदीक मलकीत सिंह के होटल में की गई, जहां आरोपी जिस्मफरोशी का काम करवाता था। इस मामले में मलकीत सिंह के अलावा दलबीर सिंह निवासी अजीत नगर कशोर जिला कैथल हरियाणा, जसप्रीत सिंह निवासी घग्गा, राजवीर कौर निवासी खेड़ा बत्ता जिला कपूरथला मौजूदा निवासी बाबा बकाला जिला अमृतसर साहिब और लवप्रीत कौर निवासी चौतरा जिला मुक्तसर साहिब मौजूदा निवासी पातड़ां को नामजद करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। दूसरी रेड पातड़ां पुलिस की टीम ने दुताल के नजदीक की, जहां कैफे रेस्टोरेंट की आड़ में जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। इस ठिकाने से पुलिस ने नरेश कुमार, देव सिंह, सोनू निवासी घरौंदा खनौरी संगरूर, परमजीत कौर, मानसी देवी बठिंडा, बलविंदर कौर निवासी धमधान साहिब, तमन्ना निवासी पीपलथेह जिला जींद हरियाणा, अमनदीप कौर निवासी डबवाली हरियाणा, देव सिंह निवासी उत्तराखंड, करन निवासी पीपलथेह जिला जींद हरियाणा, सतनाम सिंह निवासी ढंडौली जिला संगरूर, रमेश कुमार निवासी बोपर जिला संगरूर, बलजीत सिंह निवासी संधील जिला जींद हरियाणा और संदीप सिंह निवासी जींद हरियाणा को नामजद करने के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ठिकानों पर यह धंधा काफी समय से चल रहा था और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई रिमांड के बाद की जाएगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!