|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पटियाला में पिटबुल का खौफनाक हमला: मकान दिखाने गए दंपती पर झपटा कुत्ता, 75 सेकेंड में 26 बार काटा, महिला की हाथ पर सर्जरी

पंजाब के पटियाला शहर में एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घुम्मण नगर इलाके में मकान देखने पहुंचे एक दंपती पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। यह हमला इतना भीषण था कि कुत्ते ने मात्र 75 सेकेंड के

NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पटियाला में पिटबुल का खौफनाक हमला: मकान दिखाने गए दंपती पर झपटा कुत्ता, 75 सेकेंड में 26 बार काटा, महिला की हाथ पर सर्जरी
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाब के पटियाला शहर में एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घुम्मण नगर इलाके में मकान देखने पहुंचे एक दंपती पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। यह हमला इतना भीषण था कि कुत्ते ने मात्र 75 सेकेंड के भीतर महिला को 14 और उसके पति को 12 बार काटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब दंपती एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ कोठी खरीदने के उद्देश्य से वहां पहुंचा था। जैसे ही डीलर ने कोठी का गेट खोला, अंदर बंद पिटबुल अचानक बाहर निकला और सीधे महिला पर झपट पड़ा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। अपनी पत्नी को बचाने के लिए जैसे ही पति आगे बढ़ा, कुत्ते ने उस पर भी हमला कर दिया और वहां अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्ते पर कई बार वार कर किसी तरह दंपती को उसके चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान कुत्ते ने महिला के दाहिने कंधे के पास बुरी तरह से काटा, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी बाजू पर सर्जरी की गई। पीड़ित अंकित सभरवाल ने बताया कि शरीर पर कई जगहों पर गहरे घाव हैं और उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब पिटबुल रखने पर पाबंदी है तो आखिर यह कुत्ता किसने पाल रखा था और कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि पिटबुल रखना पूरी तरह से प्रतिबंधित है और वे घटना की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। नगर निगम कमिश्नर पूजा सियाल ग्रेवाल ने बताया कि उन्हें वीडियो मिल चुकी है और इसे पशु पालन विभाग को भेज दिया गया है। इस घटना ने शहर में पिटबुल जैसी खतरनाक नस्ल के कुत्तों को घरों में पालने पर फिर से बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, और प्रशासन अब मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!