जब भी थाईलैंड की बात होती है तो लोगों के मन में मौज-मस्ती की इमेज ही आती है, लेकिन दूसरे देश से वहां जाकर बसने वाले लोगों का अनुभव अलग होता है, क्योंकि वहां रहना, खाना, किराया और फोन बिल जैसी चीजों का खर्च कितना होता है, यह जानना जरूरी है। इन दिनों एक शख्स की कहानी वायरल हो रही है, जिसने पटाया में अपना बार खोला है और बताया है कि थाईलैंड का जीवन कैसा है और वहां रहना कितना महंगा है। ये कहानी ब्रिटेन के एक शख्स मैकॉली हेकॉक की है, जिसने पटाया में जाकर अपना बार खोला और अब उसने वहां की जिंदगी से जुड़े कई अनुभव साझा किए हैं। उसका कहना है कि थाईलैंड में रहने, खाने और आने-जाने का खर्च ब्रिटेन के मुकाबले काफी कम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 साल के हेकॉक करीब तीन साल पहले ब्रिटेन से थाईलैंड चले गए थे। शुरुआत में उनका मकसद वहां घूमना था और यूट्यूब पर वीडियो बनाना था, लेकिन अब वो वहां जाकर बस गए हैं। आज वह पटाया में डेलुज़ियन बार चलाते हैं और साथ ही मैकटीवी नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जिसके 90 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेकॉक ने ब्रिटेन में बार में काम किया और उसके बाद अब पटाया में खुद का बार खोल लिया। उन्होंने दिसंबर 2025 में बार खोला और इसके लिए करीब 53,000 पाउंड यानी करीब 60 लाख रुपये का निवेश किया है। उन्होंने नाइटलाइफ के हिसाब से इसे खास तौर पर डिजाइन किया है। अब बात उस चीज की जिसने हेकॉक को थाईलैंड में सबसे ज्यादा प्रभावित किया और वो है कम खर्च में रहने की सुविधा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेकॉक पहले करीब 360 पाउंड यानी लगभग 42 हजार रुपये महीने में ऐसे घर में रहते थे, जहां 29वीं मंजिल पर जिम और स्विमिंग पूल था। अब वह तीन बेडरूम के घर में रहते हैं, जिसका किराया करीब 580 पाउंड यानी लगभग 68 हजार रुपये महीना है। बिजली, पानी और वाईफाई समेत उनका कुल खर्च करीब 600 पाउंड यानी लगभग 70 हजार रुपये महीने बताया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि एक महीने के खाने पीने के सामान में 15 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं, जिसमें सब्जियां, चीज, चिकन आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि वहां ट्रांसपोर्ट भी काफी सस्ता है और करीब 30 मिनट की राइड के लिए कुछ पाउंड खर्च होते हैं। साथ ही वहां बीयर भी सस्ती है। हालांकि, उनका कहना है कि जो भी यहां आने की सोच रहा है, वो पहले अपना काम तय करके आए। सिर्फ यूट्यूब के भरोसे आना ठीक नहीं है और कुछ दिन यहां रहने के बाद ये फैसला करना चाहिए कि वो यहां रह सकते हैं या नहीं। इस तरह हेकॉक की कहानी बताती है कि थाईलैंड में रहना ब्रिटेन के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है, लेकिन यहां बसने से पहले काम और रहने की व्यवस्था को लेकर सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।
पटाया में बार खोलने वाले ब्रिटिश शख्स ने बताया सीक्रेट, भारत से कितना सस्ता है थाईलैंड में रहना
जब भी थाईलैंड की बात होती है तो लोगों के मन में मौज-मस्ती की इमेज ही आती है, लेकिन दूसरे देश से वहां जाकर बसने वाले लोगों का अनुभव अलग होता है, क्योंकि वहां रहना, खाना, किराया और फोन बिल जैसी चीजों का
NRI Post Hindi Desk · 68 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





