|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पटवारी ने पत्नी और अपने नाम चढ़वा लिए गांव के 51 पट्टे, बावड़ी भी हड़पी

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम कोलगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक तंत्र की नीयत और निष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में 'स्वामित्व भू-अधिकार न

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पटवारी ने पत्नी और अपने नाम चढ़वा लिए गांव के 51 पट्टे, बावड़ी भी हड़पी
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम कोलगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक तंत्र की नीयत और निष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में 'स्वामित्व भू-अधिकार निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026' लागू हुई है, जिसका मकसद ग्रामीण आबादी को निशुल्क रजिस्ट्री और भू-अधिकार दिलाना है। इस योजना के तहत कोलगांव में कुल 935 आवासीय पट्टे जारी किए जाने थे, लेकिन योजना के क्रियान्वयन से पहले ही तत्कालीन पटवारी राजेश मंडलोई ने सरकारी रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर दी। जिस पटवारी के कंधों पर ग्रामीणों की जमीन का रिकॉर्ड सहेजने की जिम्मेदारी थी, उसी ने पद का बेजा इस्तेमाल करते हुए सरकारी चबूतरों, सार्वजनिक बावड़ियों और गरीबों के मकानों के पट्टे अपने और अपनी पत्नी के नाम लिखवा लिए। पटवारी राजेश मंडलोई ने गांव के रिकॉर्ड में हेरफेर कर अपने नाम 48 और अपनी पत्नी मनीषा मंडलोई के नाम 3 पट्टे दर्ज करा लिए, यानी गांव के कुल पट्टों में से 51 पट्टे अकेले पटवारी के परिवार के नाम दर्ज हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, दो-तीन साल पहले पटवारी राजेश मंडलोई सर्वे के नाम पर रिकॉर्ड दुरुस्त करने आए थे, लेकिन उन्होंने चुपके से सार्वजनिक और निजी संपत्तियों पर अपना नाम चढ़ा दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि शुभम तोमर के घर के पीछे स्थित सार्वजनिक बावड़ी, जिससे पूरा गांव पानी पीता है, उसे पटवारी ने अपने नाम कर लिया, और गांव के बस स्टैंड पर बना आरसीसी का सार्वजनिक चबूतरा तथा ग्रामीण बलिराम का मकान यानी खसरा नंबर 530 भी पटवारी के रिकॉर्ड में दर्ज पाया गया। इस पूरे मामले का पर्दाफाश तब हुआ, जब ग्रामीण शुभम तोमर ने इसकी शिकायत की और कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने दस्तावेजों के साथ पूरे मामले को सामने रखा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जब इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की, तो उन्होंने भी इसे गंभीरता से लिया। मामला उजागर होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए वर्तमान पटवारी राकेश पटेल को मौके पर भेजकर स्थलीय जांच कराई गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में जब खसरों का मिलान हुआ, तो गड़बड़ी की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट सामने आते ही खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया और आरोपी पटवारी राजेश मंडलोई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही कोलगांव के सभी 935 खसरों और पट्टों की दोबारा जांच कर रिकॉर्ड को तुरंत दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शासन ने 'स्वामित्व योजना' के तहत पटवारियों को जमीन की रजिस्ट्री करने के अधिकार दिए हैं, लेकिन कोलगांव पंचायत में पूर्व पटवारी ने 51 पट्टे अपने और अपने परिवार के नाम करा लिए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना शुरू होने के पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है और यह सिर्फ एक गांव का नहीं, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश में भी कई मामले हो सकते हैं। उन्होंने मांग की कि तत्काल इसकी जांच कमेटी बनाकर जांच की जाए, जिससे और भी कई मामले उजागर हो सकते हैं, क्योंकि इससे वाजिब लोग अपने हक से वंचित हो रहे हैं और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!