|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पटियाला नगर निगम चुनाव में बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी ने आप उम्मीदवार पर अभद्रता का लगाया आरोप

पटियाला नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 32 में मतदान के दौरान उस समय माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस की महिला उम्मीदवार रेखा अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह पर आंखें दिखाने, ग

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पटियाला नगर निगम चुनाव में बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी ने आप उम्मीदवार पर अभद्रता का लगाया आरोप
📷 NRI Post Hindi Desk

पटियाला नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 32 में मतदान के दौरान उस समय माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस की महिला उम्मीदवार रेखा अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह पर आंखें दिखाने, गाली-गलौज करने और अभद्र इशारे करने के गंभीर आरोप लगाए। यह घटना सुबह लगभग दस बजे मतदान प्रक्रिया के दौरान ही सामने आई, जिससे मतदान केंद्र के आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया और समर्थकों में भी आक्रोश देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पटियाला कांग्रेस के कोआर्डिनेटर एवं पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर ढिल्लों तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की मांग की। इसी बीच स्थानीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए माहौल को संभालने का प्रयास किया। गुरिंदर ढिल्लों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पटियाला में आम आदमी पार्टी या किसी भी अन्य राजनीतिक दल का उम्मीदवार यदि किसी के साथ धक्केशाही करने की कोशिश करेगा, तो कांग्रेस इसका उचित जवाब देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से होने चाहिए तथा किसी भी उम्मीदवार या मतदाता को डराने-धमकाने की किसी भी कीमत पर अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, इस घटना के बाद वार्ड 32 में मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई और प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी, जबकि स्थानीय लोगों ने भी इस तरह की राजनीतिक टकराव पर नाराजगी जताई।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!