|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

'पीट देगा अहीर...' राजभर का तंज, बोले- अखिलेश अगली पैदाइश की तैयारी करें, पीडीए का फुलफॉर्म बताकर सपा पर किया हमला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को मऊ जिले में थे. इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के रतनपुरा बाजार में विकास का

NRI Post Hindi Desk · 96 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
'पीट देगा अहीर...' राजभर का तंज, बोले- अखिलेश अगली पैदाइश की तैयारी करें, पीडीए का फुलफॉर्म बताकर सपा पर किया हमला
📷 NRI Post Hindi Desk

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को मऊ जिले में थे. इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के रतनपुरा बाजार में विकास कार्यों के शिलान्यास और 51 फीट के राष्ट्रीय ध्वज के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया. इसी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव का 2027 में सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है, इसलिए उन्हें अगले जन्म की तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस जन्म में अखिलेश यादव की सरकार बनना संभव नहीं लगता. राजभर ने पीडीए का फुलफॉर्म बताते हुए कहा कि यह 'पीट देगा अहीर और पीट देगा अल्पसंख्यक' है. यही उनके पीडीए का असली मतलब है. उन्होंने एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कटाक्ष किया. राजभर ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को एनडीए का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है और वह मोदीजी और अमित शाहजी से मिलकर आए हैं, इसीलिए वह सीट बंटवारे की जानकारी दे रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि पूर्वांचल में अखिलेश यादव ने जितनी सीटें जीती हैं, उनमें से 90 प्रतिशत सीटें हमारे सहयोग से जीती हैं. राजभर ने दावा किया कि अखिलेश के पास उनके अलावा ऐसा कोई चेहरा नहीं है जो उस वोट को उन्हें दिलवा सके, इसीलिए वह बहुत परेशान हैं. राजभर ने समाजवादी पार्टी के एक नेता के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें सरकार बनते ही पेशाब से चिराग जलाने की बात कही गई थी. उन्होंने इस पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी के लोग 'आवे द भैया' गाना बजा रहे हैं. वहीं राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल ने पूरा 'वंदे मातरम्' नहीं गाकर भारत का अपमान किया है और जिस चुनाव आयोग की प्रक्रिया से वह चुनाव जीते हैं, उसी पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हैं. उन्होंने कर्नाटक के संदर्भ में कहा कि वहां उनकी सरकार है, उसे तो पहले इस्तीफा दिलवा दें. जौहर विश्वविद्यालय पर हो रही कार्रवाई के सवाल पर राजभर ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी का शासन था और भवन उन्हीं के समय बना, तो नक्शा पास क्यों नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और आजम खान का रिश्ता चोली-दामन का था और यह विश्वविद्यालय समाजवादी पार्टी की सरकार में ही फला-फूला है, न कि एनडीए गठबंधन में.

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!