भारत और पाकिस्तान दोनों एक साथ अंग्रेजों से आजाद हुए थे, लेकिन दोनों देशों की किताबों में इस आजादी की कहानी बिल्कुल अलग-अलग तरह से पढ़ाई जाती है। भारत में जहां महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया जाता है, वहीं पाकिस्तान की पाठ्यपुस्तकों में इन नामों का जिक्र तक नहीं मिलता। वहां की शिक्षा प्रणाली में 1947 की आजादी को ब्रिटिश शासन से मुक्ति के रूप में नहीं, बल्कि मुसलमानों के लिए अलग देश पाकिस्तान के निर्माण की कहानी के रूप में पढ़ाया जाता है। पाकिस्तान में पढ़ाई कर चुके लोगों का कहना है कि वहां की किताबों में दो-राष्ट्र सिद्धांत और मुस्लिम लीग की भूमिका पर खास जोर दिया जाता है। कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना के गुणगान के साथ-साथ बच्चों को यह सिखाया जाता है कि किस तरह मुसलमानों ने अपनी अलग होमलैंड हासिल की। पाकिस्तान में पढ़कर भारत आए सोभराज भील ने बताया कि पहले के मुकाबले अब किताबों से महात्मा गांधी और चंद्रशेखर आजाद जैसे नामों को पूरी तरह हटा दिया गया है। साथ ही, पहले जहां होली, दिवाली और रामायण के बारे में थोड़ा-बहुत पढ़ाया जाता था, अब वो अध्याय भी किताबों में नहीं हैं और उनकी जगह इस्लामिक कोर्स को शामिल कर दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान में पढ़ाई कर चुके जान बहादुर सिंह ने खुलासा किया कि वहां बच्चों को हिंदुओं के खिलाफ नफरत सिखाई जाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वहां की किताबों में यहां तक लिखा गया है कि हिंदुओं ने इतिहास में मुसलमानों पर बहुत अत्याचार किए और सिख तथा हिंदू मानवता के दुश्मन हैं। किताबों में यह भी दावा किया जाता है कि पहले के समय में हिंदू अपनी बेटियों को जन्म के समय ही जिंदा दफना देते थे। यह सब पढ़ाकर वहां के बच्चों के मन में दूसरे समुदायों के प्रति गलत धारणा पैदा की जाती है। इस तरह की शिक्षा से साफ पता चलता है कि दोनों देशों की आजादी की कहानी एक ही है, लेकिन उसे पेश करने का नजरिया बिल्कुल अलग है, जो आने वाली पीढ़ियों के बीच गलतफहमी और नफरत को बढ़ावा देता है।
पड़ोसी देश के स्कूलों में क्या पढ़ाया जाता है? आजादी की कहानी में कितना फर्क, जानिए सच्चाई
भारत और पाकिस्तान दोनों एक साथ अंग्रेजों से आजाद हुए थे, लेकिन दोनों देशों की किताबों में इस आजादी की कहानी बिल्कुल अलग-अलग तरह से पढ़ाई जाती है। भारत में जहां महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श
NRI Post Hindi Desk · 102 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





