|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पुतिन की अभेद्य सुरक्षा: टिश्यू से लेकर टॉवल तक की जांच, विदेश में नहीं छूटता कोई जैविक निशान

व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा सिर्फ बुलेटप्रूफ कार, हथियारबंद कमांडो और कड़े सुरक्षा घेरे तक सीमित नहीं है, बल्कि रूस के राष्ट्रपति की सुरक्षा का एक बेहद संवेदनशील हिस्सा उनकी जैविक सुरक्षा भी है। इसका म

NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पुतिन की अभेद्य सुरक्षा: टिश्यू से लेकर टॉवल तक की जांच, विदेश में नहीं छूटता कोई जैविक निशान
📷 NRI Post Hindi Desk

व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा सिर्फ बुलेटप्रूफ कार, हथियारबंद कमांडो और कड़े सुरक्षा घेरे तक सीमित नहीं है, बल्कि रूस के राष्ट्रपति की सुरक्षा का एक बेहद संवेदनशील हिस्सा उनकी जैविक सुरक्षा भी है। इसका मतलब यह है कि उनके शरीर से जुड़े जैविक निशान जैसे बाल, त्वचा के कण, खून या दूसरे जैविक नमूने किसी भी हालत में दूसरों के हाथ नहीं लगने चाहिए, क्योंकि ऐसे नमूने किसी व्यक्ति की पहचान और स्वास्थ्य से जुड़ी अत्यंत संवेदनशील जानकारी उजागर कर सकते हैं। इसी वजह से पुतिन की सुरक्षा में उनके आसपास के हर व्यक्ति, हर जगह और यहां तक कि उनके जैविक पदचिह्न को भी नियंत्रण में रखना अहम माना जाता है। दुनिया के लगभग सभी राष्ट्राध्यक्ष इस सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हैं, लेकिन इसके पीछे एक जासूसी की ऐतिहासिक कहानी भी छिपी हुई है, जो साल 1949 की है, जब सोवियत रूस के नेता स्टालिन और चीन के नेता माओ जेदांग थे। दोनों नेता भले ही कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़े थे, लेकिन सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन को चीनी नेता माओ जेदांग पर पूरा भरोसा नहीं था। एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टालिन के दौर में सोवियत खुफिया तंत्र ने विदेशी नेताओं के बारे में जानकारी जुटाने के लिए बेहद अजीब तरीका अपनाया था। पूर्व सोवियत खुफिया अधिकारी इगोर अतामानेंको के दावे के अनुसार एक गुप्त प्रयोगशाला में विदेशी नेताओं के मल के नमूनों का विश्लेषण कर उनका मनोवैज्ञानिक प्रोफाइल तैयार किया जाता था। दिसंबर 1949 में माओ पहली बार मॉस्को पहुंचे और करीब 10 दिन वहां रहे, और दावा है कि इस दौरान उनके लिए ऐसे विशेष शौचालय लगाए गए थे, जिनमें उनका मल सीवर में जाने के बजाय गुप्त डिब्बों में जमा होता था, जिन्हें बाद में प्रयोगशाला भेजकर उनमें मौजूद अमीनो एसिड और पोटैशियम जैसे तत्वों का विश्लेषण किया गया। सोवियत वैज्ञानिकों का कथित तौर पर मानना था कि शरीर में कुछ रासायनिक तत्वों का स्तर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में संकेत दे सकता है, हालांकि इस पूरे दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। राष्ट्रपति पुतिन खुद सोवियत संघ के दौर में खुफिया एजेंसी के जासूस रह चुके हैं, इसलिए वो जानते हैं कि जासूसी दुनिया में क्या-क्या तरकीबें अपनाई जाती हैं। साल 2000 में जब व्लादिमीर पुतिन पहली बार रूस के राष्ट्रपति बने, तभी से वो होटल के पानी, बर्तन या हाउसकीपिंग में काम करने वाले लोगों पर भरोसा करना बंद कर चुके थे, और उस वक्त भी उनके लिए हर विदेशी दौरे पर रूस से पानी, बिस्तर, मेडिकल किट, डॉक्टर और सुरक्षा अधिकारियों की एक खास टीम भेजी जाती थी। जिस होटल में पुतिन ठहरते थे, वहां पहले बिस्तर बदले जाते थे और उसके बाद पूरे कमरे को सैनिटाइज़ किया जाता था। साल 2010 में ये नियम भी बना कि पुतिन जब भी विदेश दौरों पर जाएंगे, उनके साथ एक मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला भी भेजी जाएगी, जिसमें उनके द्वारा चुने गए खास शेफ और वैज्ञानिक होते हैं, और इनका काम पानी से लेकर सलाद तक सबकी जांच करना होता है, जिसके बाद ही इसे उन्हें परोसने की अनुमति दी जाती है। साल 2014 में इस सुरक्षा को और कड़ा बनाया गया और तय हुआ कि विदेशी दौरों पर पुतिन का कोई भी जैविक पदचिह्न नहीं छूटना चाहिए, इसलिए वो जो भी गिलास छूते हैं, टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करते हैं या तौलिया जैसी कोई चीज़ इस्तेमाल के बाद छोड़ते हैं, तो उनकी टीम उसे तुरंत इकट्ठा करके रूस ले जाती है, और यहां तक कि जिस होटल में वो ठहरते हैं, वहां कमरे की नाली तक सील कर दी जाती है ताकि कोई जैविक नमूना दूसरे देश में न छूट सके। यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन की सुरक्षा को और भी कड़ा बना दिया गया है, उनके खाने और बोतलबंद पानी की बार-बार जांच होती है, वो जिस भी चीज़ को छूते हैं या जिस भी कुर्सी या सोफे पर बैठते हैं उसे साफ और सैनिटाइज़ किया जाता है, और उनकी सुरक्षा के लिए ड्रोन जैमर और एंटी-ड्रोन हथियार, बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ गाड़ियां तथा स्नाइपर कमांडो भी मौजूद रहते हैं। क्रेमलिन ने खुद बताया है कि सेना की एक विशेष इकाई सिर

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!