लखनऊ के गोमतीनगर में हुए खौफनाक डबल मर्डर और सुसाइड मामले का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पति मानस बाजपेई ने आईसीआईसीआई बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को कैसे रोका और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। फुटेज में दिव्या बैंक के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही हैं, इसी दौरान मानस उन्हें रोकता है और दोनों के बीच जमकर विवाद होता है। विवाद इतना बढ़ गया कि मानस ने दिव्या के साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिसे देखकर बैंक का सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर दौड़े और दिव्या को बचाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, यह सीसीटीवी फुटेज इस हत्याकांड की जांच में अहम सबूत साबित हो सकता है, क्योंकि इससे घटना की पूरी कड़ियां जोड़ने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि दिव्या और मानस के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था और दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे। पुलिस को आरोपी के व्हाट्सऐप स्टेटस से हत्या की वजह का पता चला है, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। मानस ने पहले बैंक के बाहर पत्नी को दो गोलियां मारीं, फिर ऑटो से घर पहुंचकर अपनी बीमार बहन की हत्या कर दी और अंत में खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार और कारतूस बरामद किए हैं और पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
पत्नी को बैंक के सामने गोलियों से भून डाला, फिर बहन की हत्या कर आत्महत्या, सामने आया CCTV फुटेज
लखनऊ के गोमतीनगर में हुए खौफनाक डबल मर्डर और सुसाइड मामले का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पति मानस बाजपेई ने आईसीआईसीआई बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या
NRI Post Hindi Desk · 96 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





