मलिहाबाद के माल क्षेत्र के जगदीशपुर बुजुर्ग निवासी संजय कुमार की बेटी सोनाली का विवाह आठ मई 2025 को शिवपुरी भदवाना निवासी विक्की के साथ हुआ था। विक्की पीआरडी जवान हैं। शादी के कुछ समय बाद ही सोनाली अचानक ससुराल से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिवारजन ने मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने सोनाली को उसके प्रेमी राहुल रावत के साथ बरामद कर लिया। राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी सोनाली को पुलिस मलिहाबाद थाने लेकर पहुंची, जहां मायके पक्ष और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली। परिवारजन ने लोक-लाज का हवाला देकर सोनाली को काफी समझाया, लेकिन वह अपने प्रेमी राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पत्नी की हठ के आगे जब सारे प्रयास विफल हो गए, तो पति विक्की ने एक कड़ा निर्णय लिया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सबसे पहले नोटरी हलफनामा बनवाकर कानूनी रूप से अलग होने की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद मलिहाबाद के स्थानीय परम शिवालय मंदिर में सोनाली और राहुल का विवाह संपन्न कराया गया। पीआरडी जवान विक्की ने खुद अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी राहुल को सौंपा और रीति-रिवाज से दोनों को विदा कर दिया। इस पूरी घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है, जहां एक ओर पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही, वहीं दूसरी ओर पति ने संयम और समझदारी का परिचय देते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी करके पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विवाह कराकर विदा किया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को बरामद करने के बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में पंचायत कराई, जिसमें सभी पहलुओं पर विचार किया गया। अंततः आपसी सहमति से लिए गए इस निर्णय ने मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटा दिया।
पत्नी प्रेमी संग फरार, समझाने पर भी नहीं मानी; मजबूर पति ने मंदिर में कराई शादी
मलिहाबाद के माल क्षेत्र के जगदीशपुर बुजुर्ग निवासी संजय कुमार की बेटी सोनाली का विवाह आठ मई 2025 को शिवपुरी भदवाना निवासी विक्की के साथ हुआ था। विक्की पीआरडी जवान हैं। शादी के कुछ समय बाद ही सोनाली अच
NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





