सनातन धर्म में पूर्वजों को शांति और मोक्ष दिलाने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत गयाजी की मोक्ष की भूमि पर इन दिनों पितृपक्ष मेला चल रहा है, जहां श्रद्धावान पुत्र अपने-अपने पितरों को मोक्ष और शांति दिलाने के लिए कर्मकांड कर रहे हैं। जो लोग पितृपक्ष मेला को नहीं जानते हैं, उन तक संदेश पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने जिला प्रशासन से तालमेल करते हुए एक अनूठी पहल की है। पहली बार पितृपक्ष मेला के दौरान निर्गत होने वाली चिट्ठियों पर स्पेशल कैंसिलेशन स्टांप लगाया जा रहा है। पितृपक्ष मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पेशल कवर पेज का लोकार्पण किया था, जिसके बाद से डाक विभाग सभी चिट्ठियों पर, जिन पर स्टांप लगा हुआ है, पितृपक्ष मेला का स्पेशल कैंसिलेशन स्टांप लगा रहा है। यहां से निर्गत चिट्ठियां देश के अलग-अलग प्रदेशों में भेजकर पितृपक्ष मेला का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्पेशल लिफाफे पर विष्णुपद चरण चिह्न, विष्णुपद मंदिर और पितृपक्ष मेला में कर्मकांड के बारे में जानकारी भी अंकित है, जो पिंडदानियों व अन्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। प्रवर डाक अधीक्षक अशुमान ने बताया कि पितृपक्ष मेला को लेकर बीते दिनों बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता में लोगो तय हुआ था। उसी लोगो को गयाजी के प्रधान डाकघर से 25 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर तक निर्गत होने वाली चिट्ठियों पर, जिनका स्टांप लगा हुआ है, पितृपक्ष मेला स्पेशल कैंसिलेशन स्टांप के रूप में लगाया जा रहा है। यह सुविधा केवल प्रधान डाकघर में ही उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लोगो सिर्फ डाक टिकट पर ही उपयोग किया जा रहा है, जो अलग-अलग प्रदेश में जाने वाली चिट्ठियों पर लगाया गया है, चाहे कोई भी डाक टिकट हो। अधीक्षक ने बताया कि पितृपक्ष मेला में देश और विदेशों से पिंडदानी व श्रद्धालु आते हैं। इस बार डाक विभाग ने पिंडदानियों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए विष्णुपद में स्टाल लगाया है, जहां कोई भी पिंडदानी अपना या अपने पूर्वजों के फोटो का डाक टिकट बनवा सकते हैं। इसे माई स्टांप नाम दिया गया है। कोई भी पिंडदानी 300 रुपये देकर निर्धारित स्टाल पर जाकर माई स्टांप के तहत अपना डाक टिकट बनवा सकते हैं, और इसे पिंडदानियों द्वारा काफी पसंद किया गया है। अधीक्षक ने बताया कि पितृपक्ष मेला में पिंडदानियों के लिए विष्णुपद स्टाल पर गंगोत्री का गंगाजल मंगाया गया है। कोई पिंडदानी 30 रुपये भुगतान कर 100 एमएल का गंगाजल स्टाल से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी पिंडदानी को कैश को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डाक विभाग के विष्णुपद स्टाल पर किसी भी बैंक का कोई भी कार्ड रहने पर उन्हें कैश उपलब्ध कराया जाएगा। स्टाल पर विभाग का कैश मित्र मौजूद है, जो प्रत्येक दिन पितृपक्ष मेला के दौरान पिंडदानियों को कैश उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विष्णुपद में अस्थायी उप डाकघर ही खोल दिया गया है, जहां डाक विभाग की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस तरह डाक विभाग की यह पहल पितृपक्ष मेला के संदेश को देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रही है।
पितृपक्ष मेला: पिंडदानी अब पूर्वजों के नाम पर बनवा सकेंगे डाक टिकट, चिट्ठियों पर लगेगा विशेष कैंसिलेशन स्टांप
सनातन धर्म में पूर्वजों को शांति और मोक्ष दिलाने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत गयाजी की मोक्ष की भूमि पर इन दिनों पितृपक्ष मेला चल रहा है, जहां श्रद्धावान पुत्र अपने-अपने पितरों को मोक्ष और शांति दि
NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




