|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पितृपक्ष 2026: 26 या 27 सितंबर, कब से शुरू होंगे श्राद्ध? जानें पहले श्राद्ध की तारीख और पूरा कैलेंडर

कनागत यानी पितृपक्ष या श्राद्धपक्ष शुरू होने वाला है। मान्यता है कि पितृपक्ष में पितरों का विधिवत श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इस साल पितृपक्ष की तारीख को लेकर लोगों के बीच बड़ा कन्फ्

NRI Post Hindi Desk · 60 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

कनागत यानी पितृपक्ष या श्राद्धपक्ष शुरू होने वाला है। मान्यता है कि पितृपक्ष में पितरों का विधिवत श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इस साल पितृपक्ष की तारीख को लेकर लोगों के बीच बड़ा कन्फ्यूजन है। कोई 26 सितंबर तो कोई 27 सितंबर को पहला श्राद्ध बता रहा है। ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, इस साल पितृपक्ष 26 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर तक रहेगा। 26 सितंबर को भाद्रपद मास की पूर्णिमा का श्राद्ध किया जाएगा। जिन लोगों के पूर्वजों की मृत्यु पूर्णिमा तिथि को हुई है, उनका श्राद्ध इसी दिन किया जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर को पितृपक्ष की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी। इस दिन अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि होगी। प्रतिपदा तिथि को जिन लोगों के पूर्वजों का निधन हुआ है, उनका श्राद्ध 27 सितंबर को किया जाएगा। पितृपक्ष का समापन 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा। इस दिन उन सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है, जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात न हो। अगर किसी पूर्वज की मृत्यु की तिथि या श्राद्ध की सही तिथि याद नहीं है तो सर्वपितृ अमावस्या पर उनका श्राद्ध करने की धार्मिक परंपरा बताई गई है। पितृपक्ष में पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करने की परंपरा है। इस दौरान पितरों का श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और भोजन का दान किया जाता है। अगर किसी कारण से विधि-विधान से श्राद्ध करना संभव नहीं है तो सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को भोजन या खाद्य सामग्री दान करने की बात कही गई है। इसमें चावल, दाल, आटा, नमक, फल, सब्जियां, घी, गुड़ और वस्त्र जैसी चीजें दान की जा सकती हैं। पितृपक्ष में शादी, सगाई, गृह प्रवेश और नए कारोबार की शुरुआत जैसे शुभ कार्यों से बचना चाहिए। नई संपत्ति और वाहन खरीदने से भी इस दौरान परहेज करने की परंपरा बताई गई है। कई लोग इस अवधि में नए कपड़े खरीदने से भी बचते हैं। हालांकि, ये बातें धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं से जुड़ी हैं। पितृपक्ष के कैलेंडर की बात करें तो 26 सितंबर 2026 शनिवार को पूर्णिमा श्राद्ध, 27 सितंबर 2026 रविवार को प्रतिपदा तिथि श्राद्ध, 28 सितंबर 2026 सोमवार को द्वितीया श्राद्ध, 29 सितंबर 2026 मंगलवार को तृतीया श्राद्ध, 30 सितंबर 2026 बुधवार को चतुर्थी और पंचमी तिथि का श्राद्ध, 1 अक्टूबर 2026 गुरुवार को षष्ठी तिथि का श्राद्ध, 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को सप्तमी तिथि का श्राद्ध, 3 अक्टूबर 2026 शनिवार को अष्टमी तिथि का श्राद्ध, 4 अक्टूबर 2026 रविवार को नवमी तिथि का श्राद्ध, 5 अक्टूबर 2026 सोमवार को दशमी तिथि का श्राद्ध, 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को एकादशी तिथि का श्राद्ध, 7 अक्टूबर 2026 बुधवार को द्वादशी तिथि का श्राद्ध और मघा तिथि का श्राद्ध, 8 अक्टूबर 2026 गुरुवार को त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध, 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध तथा 10 अक्टूबर 2026 शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या होगी। इस प्रकार पितृपक्ष की अवधि में श्राद्ध की तिथियां निर्धारित हैं और श्रद्धालु अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध कर सकते हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!