|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

पति और बच्चों के होते हुए भी अकेले दिवाली मनाएंगी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, भावुक हुईं

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने परिवार से जुड़ी भावुक बातों को लेकर चर्चा में हैं। सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। सुनीता ने तलाक का

NRI Post Hindi Desk · 17 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने परिवार से जुड़ी भावुक बातों को लेकर चर्चा में हैं। सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। सुनीता ने तलाक का केस भले ही वापस ले लिया हो, लेकिन दोनों के बीच अभी भी सब कुछ ठीक नहीं है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने मुंबई स्थित घर का टूर दिया और इस घर से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं। सुनीता ने बताया कि यह घर उनके दिल के काफी करीब है और इस घर में रहते हुए उन्हें अड़तीस साल हो गए हैं। इसी घर में वह शादी करके आई थीं और इसी घर के मंदिर में उनकी सास ने गोविंदा के साथ उनकी शादी कराई थी। इसी घर में उनके दोनों बच्चे पैदा हुए थे और इस साल वह यहां अपनी अड़तीसवीं दिवाली मनाएंगी। घर का टूर देते वक्त सुनीता आहूजा का दर्द भी छलक उठा। उन्होंने कहा कि पहले की दिवाली बिल्कुल अलग होती थी, घर हरा-भरा रहता था और बहुत लोग होते थे। सासू मां रहती थीं, सब भांजे रहते थे, बच्चे होते थे और घर में चहल-पहल रहती थी। अब बच्चे बड़े हो गए हैं और सासू मां नहीं रहीं। सुनीता ने कहा कि चूंकि बच्चे अब बड़े हो गए हैं, इसलिए वह उन्हें यह नहीं कह सकतीं कि घर पर ही रहो, क्योंकि बच्चों को डिस्टर्ब नहीं किया जा सकता और सब अपने-अपने में रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अकेली होकर भी जीवन का आनंद ले लेती हैं, अपने आप में खुश हो लेती हैं, दिए जलाती हैं, मिठाई खाती हैं और अपनी दिवाली को एंजॉय करती हैं। सुनीता आहूजा की इन बातों को सुनकर उनके प्रशंसक काफी भावुक हो रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में जिस अकेलेपन के साथ सुनीता आहूजा जिंदगी जी रही हैं, उसे देखकर प्रशंसकों का दिल टूट गया है। गौरतलब है कि सुनीता और गोविंदा एक वक्त बॉलीवुड की नंबर एक जोड़ी मानी जाती थी, लेकिन आज उनके रिश्ते में दूरी आ गई है और मीडिया में दोनों एक-दूसरे पर तीखे वार करते रहते हैं, जिससे यह साफ मालूम पड़ता है कि वो साथ में होकर भी साथ नहीं हैं। गोविंदा को लेकर सुनीता ने आरोप लगाया है कि उनका अपनी को-स्टार रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर चल रहा है, हालांकि गोविंदा और एक्ट्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है। एक्टर का दावा है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है और उन लोगों ने सुनीता को भी अपने जाल में फंसा लिया है तथा उन्हें टारगेट करने के लिए सुनीता का सहारा लिया जा रहा है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!