|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पत्नी के चरित्र पर शक में गला घोंटकर हत्या, गन्ने के खेत में छिपाया शव; गुमशुदगी का रचा नाटक, पति गिरफ्तार

पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में छिपाकर उसकी गुमशुदगी का नाटक रच दिया। पुलि

NRI Post Hindi Desk · 14 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पत्नी के चरित्र पर शक में गला घोंटकर हत्या, गन्ने के खेत में छिपाया शव; गुमशुदगी का रचा नाटक, पति गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में छिपाकर उसकी गुमशुदगी का नाटक रच दिया। पुलिस को दिए बयान में सोहेल अली निवासी चपाखोर, थाना आबादपुर, जिला कटिहार (बिहार) ने बताया कि उसकी बहन रुबीना खातून की शादी कुछ समय पहले जगदऊल इस्लाम निवासी मलिकपुर, थाना चांचल, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों मजदूरी के लिए पंजाब आ गए और होशियारपुर जिले के मुकेरियां में कूड़ा-कचरा उठाने का काम करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, पांच नवंबर को उसके जीजा ने फोन कर रुबीना के लापता होने की सूचना दी, जिसके अगले दिन वह पंजाब पहुंचा और जीजा के साथ बहन की तलाश करने लगा। इस दौरान उसे जगदऊल इस्लाम के व्यवहार पर संदेह हुआ, क्योंकि पत्नी के लापता होने के बावजूद उसके चेहरे पर कोई चिंता नजर नहीं आ रही थी और उसकी बातों में भी विरोधाभास दिखाई दिया। इसके बाद उसने गांव की सरपंच को जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी एसआइ प्रिंसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपित ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है और उसके अनुसार उसे रुबीना के चरित्र पर शक था तथा उसे संदेह था कि उसके किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस के अनुसार, पांच नवंबर को दोनों काम के सिलसिले में गांव के बाहर छप्पड़ के पास कूड़ा फेंकने गए थे, जहां गन्ने का खेत देखकर आरोपित रुबीना को जबरदस्ती अंदर ले गया और अपने परने से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव गन्ने के खेत में छिपाकर वह अपनी झुग्गी में लौट आया और पत्नी के लापता होने की बात फैलाने लगा। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!