बिहार के समस्तीपुर जिले के दरवा गांव में 27 जुलाई की सुबह गांव के लोगों ने एक ऐसा भयावह मंजर देखा जिसने सबके होश उड़ा दिए। गांव निवासी रघुवीर सहनी की किसी ने उन्हीं के घर की दहलीज पर कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटकर हत्या कर दी थी। चेहरे, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर किए गए वार इतने खौफनाक थे कि लाश को देखना भी मुश्किल था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जांच शुरू हुई, लेकिन कई महीने बीतने के बावजूद पुलिस को कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला, जिससे यह मामला पुलिस के लिए एक अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री बन गया। पुलिस ने रघुवीर के दोस्तों और दुश्मनों की जानकारी जुटाई ताकि हत्या के मकसद का पता चल सके, लेकिन शुरुआत में कोई क्लू नहीं मिला। घटनास्थल के मुआयने के बाद पुलिस को शक हुआ कि इस वारदात के पीछे सहनी परिवार के किसी करीबी का ही हाथ है, क्योंकि हत्या आधी रात को बिल्कुल खामोशी से की गई थी और घर में किसी जबरन घुसपैठ के निशान भी नहीं थे, जो इशारा कर रहे थे कि कातिल परिवार और घर से अच्छी तरह वाकिफ था। कई महीनों की छानबीन के बीच पुलिस को एक चौंकाने वाली बात पता चली। किसी ने पुलिस को बताया कि रघुवीर की हत्या के बाद सूरत में रहने वाला उसका बेटा शिवशंकर अपने पिता की तेहरवीं तक में नहीं पहुंचा। किसी बेटे को पिता की मौत की खबर मिले और वह घर न लौटे, यह बात पुलिस को चौंकाने वाली लगी। इसके बाद पुलिस ने शिवशंकर की गतिविधियों को स्कैन करना शुरू किया और खासकर हत्या वाले दिन उसकी मौजूदगी के बिंदु पर जांच आगे बढ़ाई। हैरानी की बात यह थी कि वारदात से पहले यानी 26-27 की शाम को ही शिवशंकर का फोन बंद हो चुका था, लेकिन उसने उसी फोन से वारदात की रात एक बार अपनी पत्नी से बात की थी। जब पुलिस ने उसके मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया, तो जो जानकारी सामने आई उसने पुलिस को भी चौंका दिया। जो बेटा पिता के क्रियाक्रम में गुजरात से बिहार नहीं आ सका, वही बेटा हत्या वाली रात समस्तीपुर में मौजूद था, जो अपने आप में शक पैदा करने वाली बात थी। इसके बाद पुलिस ने शिवशंकर को हिरासत में लेने का फैसला किया और आखिरकार उसे सूरत से दबोच लिया। शुरू में शिवशंकर ने अपने पिता की हत्या की साजिश से खुद को बेखबर बताया, लेकिन जब मोबाइल फोन की लोकेशन के हवाले से उससे पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने अपने पिता रघुवीर सहनी की हत्या की बात कबूल कर ली। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से अपने पिता की जान लेना चाहता था और पकड़े जाने से बचने के लिए ऐसा करने से पहले उसने फिल्म 'दृश्यम' भी देखी थी। फिर पूरी प्लानिंग के साथ उसने सूरत से सफर पूरा कर अपने गांव समस्तीपुर के दरवा तक पहुंचा। वह ट्रेन से पहले पटना और फिर वैशाली पहुंचा, वहां से हाजीपुर होते हुए पटोरी स्टेशन तक आया और फिर ऑटो से जोरपुरा पहुंचकर चार किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय की, ताकि किसी को उसके गांव में होने की भनक न लगे। इसके बाद वह रात के अंधेरे में चुपके से घर में दाखिल हुआ और कुल्हाड़ी से पिता की हत्या कर रातों-रात गांव से फरार हो गया। हत्या का मकसद पूछे जाने पर उसने बताया कि उसके पिता अक्सर उसके और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज किया करते थे और उनका व्यवहार काफी आपत्तिजनक था। इसके अलावा जमीन-जायदाद को लेकर भी उसकी अपने पिता के साथ अनबन चल रही थी, जिसके गुस्से में आकर उसने अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बारे में किसी को पता न चले, इसलिए उसने अपना मोबाइल फोन समस्तीपुर आने से पहले ही बंद कर लिया था, लेकिन बीच में एक बार उसने उसी फोन से अपनी पत्नी से बात की थी। फिलहाल पुलिस ने शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस मामले में उसकी पत्नी की भूमिका अभी सामने नहीं आई है। यह और बात है कि मृतक रघुवीर सहनी की पत्नी ने वारदात के बाद अपनी बहू के खिलाफ भी पुलिस से शिकायत की थी और इल्जाम लगाया था कि इस वारदात में उसका
पिता की गाली-गलौज से तंग आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की हत्या, फिल्म 'दृश्यम' देखकर रची थी साजिश
बिहार के समस्तीपुर जिले के दरवा गांव में 27 जुलाई की सुबह गांव के लोगों ने एक ऐसा भयावह मंजर देखा जिसने सबके होश उड़ा दिए। गांव निवासी रघुवीर सहनी की किसी ने उन्हीं के घर की दहलीज पर कुल्हाड़ी से बेरह
NRI Post Hindi Desk · 48 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 4 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
