|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पति की मौत पर रोई, अस्थियां विसर्जित कर लौटी, हत्या के बाद पत्नी का नाटक

जयपुर में 12 दिन पहले हुई 27 साल के महेश मीणा की संदिग्ध मौत अब रिश्तों, भरोसे और कथित साजिश की ऐसी कहानी बन गई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जिस रिश्ते को सात जन्मों का बंधन माना जाता है, उस

NRI Post Hindi Desk · 98 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 4 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पति की मौत पर रोई, अस्थियां विसर्जित कर लौटी, हत्या के बाद पत्नी का नाटक
📷 NRI Post Hindi Desk

जयपुर में 12 दिन पहले हुई 27 साल के महेश मीणा की संदिग्ध मौत अब रिश्तों, भरोसे और कथित साजिश की ऐसी कहानी बन गई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जिस रिश्ते को सात जन्मों का बंधन माना जाता है, उसी रिश्ते में अब पत्नी पर पति की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी पत्नी अपने पति की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार तक गई और घर लौटकर अनजान बनकर रोती-बिलखती रही। लेकिन अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज और एक कथित वीडियो ने जहरीले राज उगल दिए हैं। दरअसल, 5 अगस्त की सुबह महेश अपनी पत्नी कविता को दवाई दिलाने बाइक से निकला था। बगरू के बोराज से दवाई लेने के बाद दोनों के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार को चिंता होने लगी। करीब 5 बजे महेश के छोटे भाई मनीष ने भाभी कविता को फोन किया। फोन कविता ने उठाया और जल्द घर पहुंचने की बात कही। लेकिन कुछ ही देर बाद एक ऐसा फोन आया जिसने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया। कविता ने मनीष को बताया कि महेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और वह विश्वकर्मा इलाके में 14 नंबर पुलिया के पास आकर उसे ले जाए। मनीष अपनी बहन संतोष के साथ मौके पर पहुंचा तो महेश सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में परिवार को कविता ने बताया कि श्याम नगर के 200 फीट चौराहे के पास महेश की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। वह बेहोश हो गया तो कविता ने बाइक खुद चलाने की बात कही। कविता के मुताबिक, उसने महेश को बाइक पर संभालकर रखा और जब वह रास्ते में निढाल हो गया तो 14 नंबर पुलिया के पास सड़क किनारे लिटा दिया। लेकिन महेश के पिता बाबूलाल मीणा को यह कहानी हजम नहीं हुई। बेटे की मौत को सामान्य मानने के बजाय पिता ने अपने दूसरे बेटे के साथ मिलकर खुद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। जिसकी भनक उन्होंने कविता को नहीं लगने दी और यहीं से इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया। पिता का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर कविता के बताए घटनाक्रम से अलग नजर आई। आरोप है कि महेश को कविता अकेले बाइक पर नहीं ला रही थी। बल्कि दो बाइकों पर तीन युवक उसके साथ दिखाई दिए। पिता के मुताबिक, एक बाइक पर कविता किसी युवक के साथ पीछे बैठी थी, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक महेश को बीच में बैठाकर लेकर आए। सीसीटीवी से मिले सुरागों के आधार पर जब इन युवकों के बारे में जानकारी जुटाई गई तो कथित तौर पर गणेश, अजय मीणा और गोलू प्रजापत के नाम सामने आए। पिता का आरोप है कि इन सभी ने मिलकर महेश की हत्या की साजिश रची और उसे कथित तौर पर जहर दिया गया। बेटे की मौत के 12 दिन बाद पिता ने 16 अगस्त को विश्वकर्मा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने मृतक की पत्नी कविता, उसके कथित बॉयफ्रेंड गणेश और उसके दो परिचितों अजय मीणा और गोलू प्रजापत पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतक के भाई गगन मीणा ने बताया कि 12 नवम्बर 2024 को महेश की शादी कविता से हुई थी। बच्चेदानी में सूजन के चलते डॉक्टर से देसी दवाई लेती थी, लेकिन घटना वाले दिन डॉक्टर के पास जाने के बजाय कविता अपने पीहर चल गई। इसके बाद महेश की संदिग्ध मौत हो गई और पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन पति की मौत के बाद भी कविता का चाल-चलन कुछ अलग था तो परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद अन्य परिजनों के साथ कविता को भी महेश की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार भेजा गया। उसके पीछे उन्होंने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें कविता तीनों लड़को के साथ दिखाई दी। जिसमें से एक गणेश नाम का शख्स था जो इस केस की सबसे अहम कड़ी था। आरोप है कि कविता का कथित तौर पर गणेश के साथ करीब 9 साल से अवैध संबंध था। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। इतना ही नहीं, आरोप है कि कविता एक-दो बार गणेश के साथ ससुराल छोड़कर भी चली गई, लेकिन पति बीच में रोड़ा बन गया, ज

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!