महाराष्ट्र में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का पूरा गणित बिगाड़ कर रख दिया है। मुंबई समेत प्रदेश के कई बाजारों में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब और व्यापारियों के कारोबार दोनों पर पड़ा है। बाजार में प्याज की आवक कम होने के कारण कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, जिससे होलसेल कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों के मुताबिक, पहले जहां ग्राहक एक साथ अधिक मात्रा में प्याज खरीद लेते थे, वहीं अब वे सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कारोबार में करीब 20 से 30 फीसदी तक की गिरावट आई है। प्याज के होलसेल व्यापारी चंद्रकांत मालुसरे ने बताया कि बाजार में माल की आवक कम हुई है और भाव बढ़े हैं, जिसके चलते लोग पहले की तुलना में कम प्याज खरीद पा रहे हैं। महंगाई को लेकर बाजार में सरकार के खिलाफ नाराजगी साफ देखी जा सकती है। नींबू के होलसेल व्यापारी मोहम्मद अकरम ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को एक दिन बाजार में आकर कारोबार करके देखना चाहिए, क्योंकि आम लोगों की मुश्किलों को सरकार में बैठे लोग सीधे तौर पर महसूस नहीं कर पाते। बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक महिला ने महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहन योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार लाडली बहन को 2000 रुपये देती है, लेकिन महंगाई के जरिए हमसे ही 5000 रुपये वसूल लेती है। लोगों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का कोई फायदा नहीं जब तक रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम नहीं थमते। प्याज भारतीय रसोई का अहम हिस्सा होने के कारण इसके दाम में हुआ मामूली बदलाव भी परिवार के मासिक बजट को सीधे प्रभावित करता है। फिलहाल बाजार में कम आवक और ऊंचे दामों के बीच ग्राहक मजबूरी में कम मात्रा में ही प्याज खरीद पा रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्याज की कीमतों में यह तेजी कब रुकेगी और आम आदमी की थाली का बजट फिर से संतुलित हो पाएगा? बढ़ती महंगाई ने सिर्फ घर का खर्च ही नहीं बढ़ाया है, बल्कि बाजार में व्यापारियों और ग्राहकों के बीच गहरी चिंता और नाराजगी का माहौल भी पैदा कर दिया है।
प्याज के दाम ने मुंबई में मचाया कोहराम! रसोई का बजट हुआ चरमरा, व्यापारियों की बिक्री 30 फीसदी तक गिरी
महाराष्ट्र में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का पूरा गणित बिगाड़ कर रख दिया है। मुंबई समेत प्रदेश के कई बाजारों में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब और व्यापारि
NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




