|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

प्याज-मूंगफली की क्रीमी चटनी, साउथ इंडियन अंदाज में मिनटों में तैयार

रोज-रोज एक जैसी दाल-सब्जी खाकर मन भर जाता है और अगर इसके साथ चटनी मिल जाए तो सादा खाना भी टेस्टी लगने लगता है। उत्तर भारत में आमतौर पर धनिया-पुदीना की चटनी खूब बनाई जाती है, लेकिन साउथ इंडिया में नारि

NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

रोज-रोज एक जैसी दाल-सब्जी खाकर मन भर जाता है और अगर इसके साथ चटनी मिल जाए तो सादा खाना भी टेस्टी लगने लगता है। उत्तर भारत में आमतौर पर धनिया-पुदीना की चटनी खूब बनाई जाती है, लेकिन साउथ इंडिया में नारियल चटनी के अलावा कई अलग तरह की चटनियां भी बनाई जाती है। इसी में प्याज और मूंगफली की क्रीमी चटनी भी शामिल है, जिसका स्वाद नॉर्मल चटनी से बिल्कुल अलग होता है। साउथ इंडिया में प्याज और मूंगफली की चटनी घरों में लोग खूब बनाते हैं और इसे बड़े चाव से खाते हैं। दक्षिण भारत में नारियल की चटनी के साथ प्याज-मूंगफली की चटनी भी सर्व की जाती है, जिसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है। खास बात यह है कि इस चटनी को आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं, इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती है और इसे मिनटों में रेडी किया जा सकता है। प्याज-मूंगफली की चटनी बनाने के लिए एक कप मूंगफली, एक मोटा कटा हुआ प्याज, पांच सूखी लाल मिर्च, दो लहसुन की कलियां, स्वादानुसार नमक, थोड़े से करी पत्ते, इमली का छोटा टुकड़ा या एक छोटा चम्मच इमली का पेस्ट, एक छोटा चम्मच जीरा और एक बड़ा चम्मच तेल की जरूरत होती है। तड़के के लिए दो छोटे चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच राई, दो छोटे चम्मच धुली उड़द दाल और थोड़े से करी पत्ते चाहिए। बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में एक छोटा चम्मच तेल गर्म करें और उसमें मूंगफली डालकर मिडियम फ्लेम पर करीब तीन मिनट तक भूनें, फिर इसे प्लेट में निकाल लें। अब उसी कड़ाही में सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें और अलग निकाल लें। इसके बाद कड़ाही में दो छोटे चम्मच तेल डालें और कटा हुआ प्याज डालकर तब तक भूनें जब तक वह हल्का गोल्डन न हो जाए। अब इसमें लहसुन की कलियां डालकर कुछ देर भूनें और आखिर में करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड पकाकर गैस बंद कर दें। इसके बाद भुनी हुई मूंगफली, लाल मिर्च, प्याज, लहसुन और करी पत्ते को मिक्सर जार में डालें और इसमें जीरा, स्वादानुसार नमक और इमली भी डाल दें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी चीजों को पीस लें और पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें। तड़का लगाने के लिए एक छोटे पैन में दो छोटे चम्मच तेल गर्म करें, इसमें राई डालें और इसे चटकने दें। अब उड़द दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें, इसके बाद करी पत्ते डालें और तुरंत गैस बंद कर दें। तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिला दें। इस तरह घर पर ही साउथ इंडियन स्टाइल की प्याज-मूंगफली की क्रीमी चटनी बहुत ही आसानी से तैयार हो जाती है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!