मुरादाबाद में पिछले 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू युवकों से शादी की है। यह सभी दंपती शादी के बाद से खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं और इनके बीच शादी के बाद से एक बार भी कोई विवाद नहीं हुआ है। बल्कि युवकों के परिवार के लोगों ने भी धर्म परिवर्तन करके उनकी बहू बनी इन युवतियों को अपना लिया है। शुरुआती कुछ माह कुछ युवतियों के परेशानी के बीच गुजरे क्योंकि उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ माह बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया से भी छुटकारा मिल गया। समाज में प्रेम का चलन तेजी से बढ़ रहा है और इस चलन में तमाम युवा अपने स्वजन से बगावत करके एक दूजे के हो रहे हैं। प्यार के लिए युवा धर्म और जाति के बंधन को तोड़कर शादी कर रहे हैं। पहले मामले में छजलैट क्षेत्र के एक गांव निवासी सहरीन खातून अंसारी की पांच साल पहले अकबरपुर सिहाली निवासी गौरव से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो मिलना जुलना शुरू हो गया था। दोनों के अलग-अलग धर्म होने के चलते दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी, ऐसे में बीते साल अक्टूबर माह में दोनों घर से फरार हो गए और दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। तभी से दोनों का वैवाहिक जीवन खुशहाल तरीके से चल रहा है। दूसरे मामले में भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी गौरव की मुलाकात ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी नूर फातिमा से हुई। दोनों के बीच बातचीत कुछ ही दिनों में प्रेम बदल गई। इस बीच बीते साल जुलाई माह में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। धर्म अलग-अलग होने के बाद भी दोनों अपना वैवाहिक जीवन खुशहाल तरीके से व्यतीत कर रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार कुछ मामले सामने आए हैं जिनमें युवक-युवतियों ने दूसरे धर्म में शादी की है और पुलिस ने सभी मामलों में कोर्ट के आदेशानुसार काम किया है। बालिग होने के चलते उन्होंने कोर्ट में शादी की है। यह भी पढ़ें कि रामपुर की मेहताब बनीं ममता, जिन्होंने मुरादाबाद के प्रेमी जागेशपुरी संग शादी रचाई और कहा कि सनातन धर्म में उनकी आस्था है।
प्यार के आगे टूटी धर्म की दीवार, 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादी
मुरादाबाद में पिछले 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू युवकों से शादी की है। यह सभी दंपती शादी के बाद से खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं और इनके बीच शादी के बाद से एक ब
NRI Post Hindi Desk · 50 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





