|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

प्रतापगढ़: जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों का पिकअप पलटा, 12 घायल, तीन की हालत गंभीर

प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब जलाभिषेक कर घर लौट रहे कांवड़ियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है, जब मा

NRI Post Hindi Desk · 106 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
प्रतापगढ़: जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों का पिकअप पलटा, 12 घायल, तीन की हालत गंभीर
📷 NRI Post Hindi Desk

प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब जलाभिषेक कर घर लौट रहे कांवड़ियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है, जब मानिकपुर साहूमई गांव के 22 कांवड़िए बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। अमांवा के पास लालगंज कोतवाली क्षेत्र में पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन को साइड देने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप डाला पलट गया। इस हादसे में पिकअप पर सवार कुल 12 कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 16 वर्षीय शिवम निर्मल, 20 वर्षीय हिमांशु कुमार और सनय समेत कई अन्य युवक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल तीन कांवड़ियों शिवम, हिमांशु और सनय को हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाकी घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। एएसपी पश्चिमी बृज नंदन राय ने अस्पताल में भर्ती घायल कांवड़ियों का हाल-चाल पूछा और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं लालगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ जाने के कारण हादसा होना पाया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है, घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि तीनों गंभीर घायल कांवड़ियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस प्रशासन मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!