|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 5जी लॉन्च के बाद दस गुना बढ़ी मोबाइल इंटरनेट स्पीड, हर जिले तक पहुंचा नेटवर्क

नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें संस्करण को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश में वर्ष 2022 में 5जी सेवा शुरू होने के बाद से भारत में म

NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 5जी लॉन्च के बाद दस गुना बढ़ी मोबाइल इंटरनेट स्पीड, हर जिले तक पहुंचा नेटवर्क
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें संस्करण को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश में वर्ष 2022 में 5जी सेवा शुरू होने के बाद से भारत में मोबाइल इंटरनेट की गति दस गुना बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 में इसी मंच से देश में 5जी लॉन्च किया गया था और 2023 में यह बात रखी गई थी कि कैसे भारत 5जी रोल-आउट से आगे बढ़कर 5जी रीच-आउट की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम सब देख रहे हैं कि 5जी कनेक्टिविटी देश के हर जिले तक पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि आज भारत में पांच लाख पचास हजार से ज्यादा बेस स्टेशन हैं, जहां से 5जी नेटवर्क काम कर रहे हैं और 2022 की तुलना में मोबाइल इंटरनेट स्पीड दस गुना ज्यादा हो चुकी है। यह दस गुना का आंकड़ा भले ही दूरसंचार उद्योग के लिए सिर्फ एक आंकड़ा लगे, लेकिन हर दिन फोन इस्तेमाल करने वाले एक आम उपयोगकर्ता के लिए इसका असल मतलब काफी बड़ा है। दूरसंचार विभाग के मुताबिक, ओकला के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के आधार पर भारत में औसत मोबाइल ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड मार्च 2022 के तेरह दशमलव साठ सात एमबीपीएस से बढ़कर दिसंबर 2025 तक एक सौ बत्तीस एमबीपीएस हो गई। इसे सीधे और आसान शब्दों में समझें, तो दो जीबी की कोई फिल्म, जिसे 2022 की औसत स्पीड पर डाउनलोड होने में करीब बीस मिनट लगते थे, अब वही फिल्म डाउनलोड होने में सिर्फ दो मिनट का समय ले सकती है। वहीं पांच जीबी की किसी बड़ी फाइल के मामले में यह फर्क और भी बड़ा दिखता है, जहां पहले करीब उनचास मिनट लगते थे, वहीं अब ये काम लगभग पांच मिनट में हो सकता है। इसी तरह एक जीबी की फाइल 2022 की स्पीड पर डाउनलोड होने में लगभग दस मिनट लेती थी, जबकि एक सौ बत्तीस एमबीपीएस की स्पीड पर ये करीब एक मिनट में डाउनलोड हो सकती है। हालांकि, ये ध्यान रखना जरूरी है कि ये सारे आंकड़े सैद्धांतिक गणना पर आधारित हैं और असल डाउनलोड समय आपके नेटवर्क, सिग्नल की ताकत, नेटवर्क पर ट्रैफिक, फाइल के सर्वर और आपके फोन पर भी निर्भर करता है। यह सुधार भारत के 5जी अनुभव में भी साफ नजर आता है। ओपनसिग्नल के अक्टूबर से दिसंबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, जियो पर औसत 5जी डाउनलोड स्पीड करीब एक सौ निन्यानवे एमबीपीएस और एयरटेल पर एक सौ छियासी एमबीपीएस दर्ज की गई, हालांकि ऑपरेटर और स्थान के हिसाब से स्पीड अलग-अलग हो सकती है। आम उपयोगकर्ताओं के लिए तेज इंटरनेट का मतलब सिर्फ फिल्में डाउनलोड करने तक सीमित नहीं है। अब बड़े एप्स और गेम्स के अपडेट काफी तेजी से हो जाते हैं, हाई-रेजोल्यूशन वीडियो जल्दी अपलोड होते हैं और क्लाउड पर फोटो और वीडियो का बैकअप लेने में भी पहले से काफी कम समय लगता है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!