|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

प्रधान के खिलाफ आंदोलन जैसी गर्मी सीजेपी के इस प्रदर्शन में क्यों नहीं दिखी, सड़कों पर कम भीड़ के पीछे क्या हैं वजहें

किसी भी आंदोलन की ताकत का अंदाजा केवल इस बात से नहीं लगाया जा सकता कि उसके समर्थन में कितने बड़े नेता सामने आए, कितने लोगों को हिरासत में लिया गया या सुरक्षा के कितने इंतजाम करने पड़े। असली पैमाना यह

NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

किसी भी आंदोलन की ताकत का अंदाजा केवल इस बात से नहीं लगाया जा सकता कि उसके समर्थन में कितने बड़े नेता सामने आए, कितने लोगों को हिरासत में लिया गया या सुरक्षा के कितने इंतजाम करने पड़े। असली पैमाना यह होता है कि आंदोलन की अपील पर आम लोग कितनी बड़ी संख्या में अपने घरों से निकले और कितने लोग उस मुद्दे को खुद से जुड़ा मानते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के हालिया प्रदर्शन को इसी कसौटी पर देखने की जरूरत है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और वोटर लिस्ट एसआईआर के खिलाफ शुरू हुए इस आंदोलन में राजनीतिक हलचल तो खूब रही, लेकिन सड़कों पर वैसी भीड़ नहीं दिखी, जैसी कुछ महीने पहले पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ हुए आंदोलन में नजर आई थी। यह अंतर इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि पिछली बार सीजेपी ने अपनी ताकत का एहसास केवल अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट से नहीं कराया था, बल्कि सड़कों पर भी उसका असर देश ही नहीं, दुनियाभर की मीडिया में भी दिखा था। परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर शुरू हुआ आंदोलन कई दिनों तक चला। सोनम वांगचुक जैसे चेहरों के अलावा बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं की भागीदारी ने इसे व्यापक चर्चा का विषय बनाया। आंदोलन के दौरान टकराव और पुलिस कार्रवाई की कई बड़ी घटनाएं भी सामने आईं और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आंदोलन खत्म हुआ। उस घटनाक्रम ने सीजेपी को एक ऐसे संगठन के रूप में पहचान दिलाई, जो युवाओं के गुस्से को सड़क पर उतार सकता है। लेकिन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पिछली बार जैसी तस्वीर नहीं बनी। कुछ-कुछ जगह प्रदर्शनकारियों को जोश हाई हुआ भी तो पुलिस की सख्ती ऐसी थी कि वह लो कर दिया गया। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या चुनाव आयोग से जुड़ा मुद्दा आम लोगों को उसी तरह प्रभावित नहीं कर पाया, जिस तरह परीक्षा और छात्रों के भविष्य से जुड़ा सवाल करता है? क्या आंदोलन की रणनीति में कोई कमी रही? या फिर इस बार की व्यापक पुलिस व्यवस्था और प्रदर्शन से पहले की गई हिरासत की कार्रवाई ने भीड़ को एक जगह जुटने ही नहीं दिया? इन सवालों के जवाब तलाशना जरूरी है, क्योंकि किसी आंदोलन की सफलता को समझने के लिए केवल उसके आयोजकों के दावों या प्रशासन की कार्रवाई को देखना पर्याप्त नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ हुए आंदोलन और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच सबसे बड़ा अंतर मुद्दों की प्रकृति का है। परीक्षा में गड़बड़ी और प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों का असर सीधे छात्रों और उनके परिवारों पर पड़ता है। जिस युवा ने सालों तक किसी परीक्षा की तैयारी की हो, जिसके परिवार ने उसकी पढ़ाई पर पैसा और समय लगाया हो, उसके लिए परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी का आरोप किसी दूर की राजनीतिक बहस का हिस्सा नहीं होता, बल्कि उसे और उसके परिवार को अपना भविष्य दांव पर लगा दिखाई देता है। यही वजह है कि शिक्षा से जुड़ा कोई विवाद अचानक बड़े जनआंदोलन में बदल सकता है। छात्र अपने अनुभव के आधार पर उसमें शामिल होते हैं और उनके परिवार भी इस मुद्दे से सीधे जुड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर चलने वाला कैंपेन सड़कों तक पहुंचने लगता है और देखते ही देखते आंदोलन का दायरा बढ़ जाता है। इसके मुकाबले वोटर लिस्ट एसआईआर एक महत्वपूर्ण, लेकिन तकनीकी और प्रक्रियागत विषय है। इसका असर नागरिकों के मतदान के अधिकार पर पड़ सकता है, लेकिन हर व्यक्ति इस प्रक्रिया को आसानी से समझ नहीं पाता। वोटर लिस्ट में नाम हटने, जोड़ने और पात्रता तय करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी का अभाव भी आंदोलन की अपील को सीमित कर सकता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा सवाल छात्रों के भविष्य से कम महत्वपूर्ण है। मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और किसी योग्य वोटर का नाम लिस्ट से गलत तरीके से हट जाए तो वह अपने अधिकार से वंचित हो सकता है। लेकिन किसी मुद्दे का संवैधानिक महत्व और उसके समर्थन में सड़क पर उतरने वाले लोगों की संख्या दो अलग-अलग बातें हैं। अभिजीत दिपके

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!