|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पुराना स्पंज है काम की चीज, घर के 5 बड़े कामों में आएगा काम, जानें तरीका

रसोई में बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पंज कुछ समय बाद गंदा और घिसा हुआ नजर आने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग उसे बेकार समझकर सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन अगर स्पंज बहुत ज्यादा

NRI Post Hindi Desk · 46 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

रसोई में बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पंज कुछ समय बाद गंदा और घिसा हुआ नजर आने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग उसे बेकार समझकर सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन अगर स्पंज बहुत ज्यादा खराब नहीं हुआ है और उसे अच्छी तरह धोकर सुखाया जा सकता है, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। पुराने स्पंज को आप घर के कई छोटे-बड़े कामों में दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ बेकार सामान का दोबारा इस्तेमाल हो जाएगा, बल्कि पैकिंग, क्राफ्ट और घर की छोटी-मोटी परेशानियों में भी ये काम आ सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि जिस स्पंज का इस्तेमाल आप पहले किसी तेज केमिकल या किसी हानिकारक कंपाउंड को सोखने के लिए कर चुके हैं, उसे दोबारा इस्तेमाल न करें। पहला इस्तेमाल पेंटिंग में किया जा सकता है। घर में किसी छोटी चीज पर पेंट या टच-अप करना हो तो पुराने स्पंज को ब्रश की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे धोकर अच्छी तरह सुखाएं और छोटे टुकड़ों में काट लें। थोड़ा सा पेंट लगाकर पहले कार्डबोर्ड पर एक्स्ट्रा पेंट निकालें, फिर सतह पर हल्के हाथ से दबाते हुए लगाएं। इससे हल्की टेक्सचर वाली फिनिश भी मिल सकती है। दूसरा इस्तेमाल कांच और नाजुक सामान को बचाने में किया जा सकता है। कांच के गिलास, बोतल या सिरेमिक सामान को पैक करते समय स्पंज के टुकड़े कुशन का काम कर सकते हैं। साफ और सूखे स्पंज को काटकर डिब्बे के नीचे और सामान के बीच रखें। इससे चीजें आपस में टकराने से बचेंगी और टूटने का खतरा कम होगा। तीसरा इस्तेमाल छोटे लीकेज में किया जा सकता है। नल या पाइप से हल्का पानी टपक रहा हो और रिपेयर में थोड़ा समय लग रहा हो, तो स्पंज कुछ देर पानी सोखने में मदद कर सकता है। इसे ट्रे या कंटेनर में रखकर इस्तेमाल करें और भरने पर बदलते रहें। ध्यान रखें, ये सिर्फ अस्थायी उपाय है, लीकेज का इलाज नहीं। अगर पानी बिजली के सॉकेट, तार या इलेक्ट्रिकल उपकरण के पास है, तो इस तरीके का इस्तेमाल न करें। चौथा इस्तेमाल बच्चों के क्राफ्ट में किया जा सकता है। पुराने स्पंज से बच्चों के क्राफ्ट के लिए आसान स्टैंप भी बना सकते हैं। स्पंज पर दिल, पत्ता, सितारा या कोई आसान डिजाइन बनाकर उसे काट लें। अब थोड़ा पेंट लगाकर कागज पर दबाएं। पहले किसी पुराने कागज पर इसका ट्रायल कर लें। पांचवां इस्तेमाल दराज में सामान को टकराने से बचाने के लिए किया जा सकता है। दराज या स्टोरेज बॉक्स में रखी चीजों के बीच स्पंज के छोटे टुकड़े लगाने से वे आपस में टकराने से बच सकती हैं। स्पंज को जरूरत के हिसाब से स्ट्रिप या चौकोर आकार में काटकर इस्तेमाल करें। जब यह गंदा या घिस जाए, तो इसे बदल दें। हर पुराने स्पंज को दोबारा इस्तेमाल न करें। स्पंज को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले देखें कि वो किन चीजों के कॉनटैक्ट में रहा है। अगर उसमें तेज केमिकल, तेल या ज्यादा गंदगी लगी है, तो उसे दोबारा इस्तेमाल न करें। साफ और सूखे स्पंज को क्राफ्ट, पैकिंग और अन्य छोटे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे मिट्टी या कंपोस्ट में डालने से भी बचें, क्योंकि कई स्पंज सिंथेटिक इंग्रेडिएंट्स से बने होते हैं। इस तरह पुराने स्पंज को फेंकने के बजाय सोच-समझकर दोबारा इस्तेमाल करना घर के बजट और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!